म्यामां: भारी बारिश के बाद भुस्खलन की चपेट में 34 लोगों की मौत, कई लापता

By भाषा | Published: August 10, 2019 12:28 PM2019-08-10T12:28:19+5:302019-08-10T12:29:52+5:30

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने बताया कि हाल के सप्ताहों में आयी बाढ़ के कारण करीब 89,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।

Myanmar: 22 dead in landslide, search for hundreds missing | म्यामां: भारी बारिश के बाद भुस्खलन की चपेट में 34 लोगों की मौत, कई लापता

म्यामां: भारी बारिश के बाद भुस्खलन की चपेट में 34 लोगों की मौत, कई लापता

Highlightsउन्होंने कहा कि इसमें 47 लोग जख्मी हो गए जबकि अधिकारियों का मानना है कि 80 लोग लापता हो सकते हैं। देश के मध्य पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। 

पूर्वी म्यामां के एक गांव में मानसून की बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। आपात कर्मियों ने सैकड़ों लापता लोगों की तलाश शनिवार को भी जारी रखी।

यह घटना शुक्रवार को मोन प्रांत में हुई, जहां 16 मकान और एक मठ बह गया। जीवित बचे लोगों की तलाश करने और कीचड़ में से शव निकालने के लिए खोज एवं बचाव दल रात भर काम में लगे रहे। स्थानीय प्रशासक म्यो मिन तुन ने बताया, ‘‘अभी तक हमें 34 शव मिले हैं और शवों की तलाश जारी है।’’

उन्होंने कहा कि इसमें 47 लोग जख्मी हो गए जबकि अधिकारियों का मानना है कि 80 लोग लापता हो सकते हैं। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय ने बताया कि हाल के सप्ताहों में आयी बाढ़ के कारण करीब 89,000 लोग विस्थापित हो गए हैं। दूसरी ओर, वियतनाम में भी इस सप्ताह भयंकर बाढ़ आयी।

देश के मध्य पर्वतीय क्षेत्र में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। 

Web Title: Myanmar: 22 dead in landslide, search for hundreds missing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे