लाइव न्यूज़ :

सर्बिया में सेना की फैक्ट्री में अनेक विस्फोट, लोगों को सुरक्षित निकाला गया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 14:18 IST

Open in App

बेलग्राद (सर्बिया), चार जून (एपी) मध्य सर्बिया में सेना की आयुध फैक्ट्री में बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे कई विस्फोट हुए जिसके कारण वहां काम करने वाले कर्मचारियों तथा नजदीक के इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालना पड़ा हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विस्फोट बेलग्राद से 140 दूर दक्षिण में कासाक स्थित स्लोबोदा फैक्ट्री के आयुध डिपो में हुए। यहां एक के बाद एक कई विस्फोट हुए तथा भयंकर आग लग गई।

पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

सर्बिया के मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक भी विस्फोटों की आवाज आती रही।

अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मी हालात का जायजा लेने के लिए 24 घंटे बाद ही फैक्ट्री के भीतर जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल