लाइव न्यूज़ :

ईरान में कोविड-19 के सर्वाधिक रोजाना मामले सामने आये

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:40 IST

Open in App

तेहरान, दो अगस्त (एपी) ईरान में सोमवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अबतक के सर्वाधिक 37,000 से अधिक मामले सामने आये।

सरकारी टीवी ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों ने रविवार से अबतक कोविड-19 के 3,7189 मामले दर्ज किये हैं जो मंगलवार को सामने आये पिछले रोजाना सर्वाधिक आंकड़े 34,951 से अधिक है।

उसने बताया कि देश में इस दौरान 411 मरीजों की जान भी चली गयी जिसके साथ ही इस देश में कोरोना वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या 91,407 हो चुकी है।

अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के चलते हाल में मामलों में इतना इजाफा हुआ है । अधिकारियों का यह भी कहना है कि 40 फीसदी से कम लोग ही मास्क लगाने एवं आपस में दूरी बनाकर रखने जैसे उपायों का पालन करते हैं।

ईरानी स्वास्थ्य अधिकारी नियमित रूप से चेतावनी देते रहे हैं कि राजधानी तेहरान एवं अन्य बड़े शहरों में अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों की तादाद बहुत बढ़ गयी है।

रविवार को स्वास्थ्य मंत्री सईद नामकी ने सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमैनी को पत्र लिखकर दो सप्ताह का शटडाउन लगाने की अपील की। मंत्री ने कहा कि इसके लिए सेना की मदद की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका