लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में हुआ खुलासा, US ग्रीन कार्ड के लिए लाइन में लगे हैं 3 लाख से ज्यादा भारतीय

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 8, 2018 11:56 IST

US ग्रीन कार्ड के इंतज़ार में देश के तीन लाख से ज्यादा नागरिक बैठे हुए हैं. यह कुल संख्या की तीन चौथाई है| सबसे ज्यादा चौकाने वाली खबर यह है कि इस भीड़ में पाकिस्तान का एक भी नागरिक शामिल नहीं है.

Open in App

वाशिंगटन, 08 मई: अमेरिका में परमानेंट नागरिक बनने के लिए लाइन में सबसे ज्यादा भारतीय लगे हुए हैं. अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं (यूएससीआईएस) ने इस चौंकाने वाले रिपोर्ट का खुलासा किया है. स्थायी नागरिकता के लिए कतार में लगे नागरिकों में तीन चौथाई संख्या सिर्फ भारतीय नागरिकों की ही है. इससे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक का नाम शामिल नहीं है.

यूएससीआईएस द्वारा ताजा जारी आकड़ों के अनुसार मई 2018 तक 395,025 विदेशी नागरिक अमेरिका की स्थायी नागरिकता पाने के लिए रोजगार आधारित प्राथमिकता श्रेणी में कतार में हैं, जिनमें से अकेले 306,601 नागरिक भारत के हैं.

चीन के नागरिक भारत के बाद दूसरे स्थान पर हैं जो नागरिकता के लिए लाइन में लगे हैं. चीनी नागरिकों की संख्या 67,031 है जिनको अमेरिकी ग्रीन कार्ड का इंतज़ार है. अन्य देश के नागरिको में अल सल्वाडोर (7252), ग्वाटेमाला (6,027), होंडुरास (5,402), फिलीपीन (1,491), मैक्सिको (700) और वियतनाम (521) शामिल हैं लेकिन उनकी संख्या 10000 के आकड़े से बेहद काम है.

अमेरिका के मौजूदा कानून के अनुसार किसी भी फाइनेंसियल ईयर में अधिकतम 7 प्रतिशत नागरिकों को ही ग्रीन कार्ड दिया जा सकता है, जिस वजह से भारतीय प्रोफेशनली एजुकेटेड नागरिकों को लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है. यह इंतज़ार 70 साल तक लम्बा हो सकता है.

टॅग्स :एच-1बी वीजा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS Visa: ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत 75 देशों के नागरिकों की अमेरिकी में एंट्री बंद, वीजा प्रक्रिया पर लगाई रोक

विश्वH-1B वीजा को लेकर 20 अमेरिकी राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ किया मुकदमा, जानें क्यों?

विश्वH-1B visa: शुल्क वृद्धि के बाद, ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीज़ा प्रक्रिया को कठोर बनाने का प्रस्ताव रखा

भारतPM Modi Address to Nation: आज शाम 5 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित, जानिए क्या है वजह

विश्वआज से लागू होगा H-1B वीजा का नया नियम, मुश्किलों से घिरे नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने US में जारी किया हेल्पलाइन नंबर; जानें क्या है अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा