लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से यूरोप में अभी तक 7,000 से अधिक लोगों को लाया गया : अमेरिकी जनरल

By भाषा | Updated: August 26, 2021 11:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 अगस्त (एपी) अमेरिकी सेना की यूरोपीय कमान के प्रमुख ने बताया कि अभी तक अफगानिस्तान से 7,000 से अधिक लोगों को यूरोप लाया गया है। इन लोगों को मुख्यत: जर्मनी और इटली में आठ स्थानों पर लाया गया है।जनरल टोड वोल्टर्स ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान से लोगों को ला रहे 55 विमान जर्मनी में रमस्टीन वायु सेना अड्डे और तीन विमान इटली के सिगोनेला स्थित नौसेना वायु सेना अड्डे पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन विमानों में काबुल से करीब 5,800 लोग रमस्टीन और 662 लोग सिगोनेला लाए गए।कुछ विमान लोगों को लेकर छह अन्य यूरोपीय स्थानों पर गए। इनमें से कई विमान जर्मनी गए।वोल्टर्स ने कहा कि कुछ चिकित्सा या सुरक्षा समस्याएं हैं। तकरीबन 100 लोगों को चिकित्सा जांच की आवश्यकता पड़ी। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान से लाए गए लोगों को यूरोप के ट्रांजिट स्थानों पर तीन से चार दिन बिताने पड़ रहे हैं और उसके बाद ही वे आगे प्रस्थान कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा