लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में अगवा किए गए 300 से ज्यादा स्कूली बच्चे मुक्त कराए गए

By भाषा | Updated: December 18, 2020 08:31 IST

Open in App

मैदुगुड़ी, 18 दिसंबर (एपी) नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम में स्थित कतसिना प्रांत में सशस्त्र बंदूकधारियों द्वारा अगवा किए गए 300 से ज्यादा स्कूली बच्चों को मुक्त करा लिया गया है।

नाइजीरिया के सरकारी टीवी ‘एनटीए’ पर बृहस्पतिवार को कतसिना के गवर्नर अमिनू बेलो मसारी ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने 344 स्कूलों बच्चों को मुक्त करा लिया है और उन्हें कतसिना की राजधानी पहुंचाया जा रहा है। बच्चों को उनके परिवारों के पास भेजने के पहले उनकी चिकित्सकीय जांच की जाएगी।

मसारी ने बताया, ‘‘अधिकतर बच्चों को मुक्त करा लिया गया है।’’ उन्होंने इस बारे में टिप्पणी नहीं की कि क्या सरकार ने इसके लिए किसी तरह की फिरौती दी।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने बच्चों की रिहाई पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि ‘‘बच्चों के परिवारों, समूचे देश और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बड़ी राहत मिली है।’’

आतंकी संगठन बोको हराम ने कतसिना राज्य के कंकारा में स्थित सरकारी माध्यमिक स्कूल के बच्चों को अगवा करने की जिम्मेदारी ली थी।

बोका हराम के एक नेता अबुबकर शेकउ ने एक वीडियो में कहा था कि स्कूलों में इस्लाम के अनुरूप शिक्षा नहीं दी जा रही है।

बच्चों को अगवा करने की घटना जिस वक्त हुई थी उस समय स्कूल में 800 से ज्यादा बच्चे मौजूद थे। सैकड़ों बच्चे भाग निकले लेकिन तब माना गया था कि 330 से ज्यादा बच्चों को अगवा कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका