लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से निकाले गए 150 से अधिक अफगान अल्बानिया पहुंचे

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:58 IST

Open in App

तिराना (अल्बानिया), 30 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भय की वजह से देश छोड़ने को मजबूर करीब 150 अफगानों को लेकर एक अन्य विमान सोमवार को अल्बानिया पहुंचा। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि इसके साथ ही बाल्कन देश में अब तक 607 अफगानों को लाया जा चुका है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, यह विमान संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी से यहां पहुंचा। अल्बानिया ने अधिकतर अफगानों को होटलों में ठहराया है जबकि कुछ को राजधानी तिराना के छात्रावासों में अस्थायी तौर पर रखा गया है। सरकार ने कहा कि वह करीब 4000 अफगानों को उनके अंतिम गंतव्य अमेरिका भेजने से पहले, कम से कम एक साल तक रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअबू धाबी में मिसाइल के मलबे की चपेट में आने से मारे गए दो लोगों में एक भारतीय भी शामिल

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!