लाइव न्यूज़ :

मरियम-वेबस्टर ने ‘पैंन्डेमिक’ को 2020 का सबसे प्रचलित शब्द घोषित किया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 13:50 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (एपी) यदि आप 2020 का सबसे अधिक प्रचलित शब्द को चुनते हैं, तो वह कौन सा शब्द होगा? मरियम-वेबस्टर ने सोमवार को पैंन्डेमिक को 2020 का सबसे प्रचलित शब्द घोषित किया है।

मरियम-वेबस्टर के संपादक, पीटर सोकोलोव्स्की ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, "शायद यह कोई बहुत बड़ा आश्चर्य नहीं है।"

उन्होंने कहा, “अक्सर बड़ी खबर में एक तकनीकी शब्द होता है जो इसके साथ जुड़ा होता है और इस मामले में, पैंन्डेमिक शब्द न सिर्फ तकनीकी है बल्कि सामान्य हो गया है। यह संभवत: वह शब्द है जिसके जरिये हम भविष्य में इस अवधि का उल्लेख करेंगे।’’

इस शब्द को मार्च से विश्वभर में व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा जब कोरोना वायरस प्रकोप को एक महामारी घोषित किया गया था, लेकिन जनवरी की शुरुआत से ही मरियम-वेबस्टर डॉट कॉम पर इसका चलन शुरू हो गया था जब क्रूज जहाजों पर यह प्रकोप फैला और पहले अमेरिकी व्यक्ति की मौते हुई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को जब नोवल कोरोना वायरस प्रकोप को एक वैश्विक महामारी घोषित किया, तो साइट पर महामारी शब्द सबसे अधिक खोजे जाने लगा।

सोकोलोव्स्की ने कहा कि साल भर साइट पर यह शब्द सबसे अधिक प्रचलन में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका