अमेरिका पहुंचकर मेलानिया ने शेयर किया ताजमहल दौरे का वीडियो, डोनाल्ड ट्रंप भी दिखे साथ
By पल्लवी कुमारी | Published: February 27, 2020 01:07 PM2020-02-27T13:07:08+5:302020-02-27T13:07:08+5:30
डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। यहां वह अपनी पत्नी व अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद के साथ आए थे। यहां उन्होंने 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने ताजमहल दौरे का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप भी दिख रहे हैं। वीडियो मेलानिया ने 27 फरवरी की सुबह शेयर की है। डोनाल्ड ट्रंप अपने भारत दौरे पर 24 फरवरी को पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल घूमने गए थे। डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप और दामाद के साथ 24 और 25 फरवरी को भारत में थे।
मेलानिया ट्रंप ने जो वीडियो शेयर किया है वह 47 सेकेंड का है। वीडियो में मेलानिया के साथ ट्रंप ताजमहल को घूमकर देखते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में ताजमहल पर की गई नक्काशी को भी काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। वीडियो टूर गाइड नितिन कुमार की भी झलक देखने को मिल रही है।
One of the Seven Wonders of the World, the breathtaking Taj Mahal! pic.twitter.com/7Oz7h431Q0
— Melania Trump (@FLOTUS) February 26, 2020
वीडियो को शेयर कर मेलानिया ने लिखा है- दुनिया के सातवें अजूबों में से एक ताजमहल breathtaking।
मेलानिया ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसमें वह डोनाल्ड ट्रंप के साथ खड़े दिख रही हैं।
.@POTUS & @FLOTUS at Taj Mahal pic.twitter.com/Sp2qMOTg4c
— Melania Trump (@FLOTUS) February 27, 2020
डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी और 25 फरवरी को भारत दौरे पर थे। यहां वह अपनी पत्नी व अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद के साथ आए थे। 24 फरवरी को वह सीधे अहमादाबाद पहुंचे। जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे साबरमती आश्रम गए। साबरमती आश्रम ट्रंप मेलानिया के साथ मोटेरा स्टेडियम में सवा लाख लोगों की मौजूदगी में उन्होंने 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने भी जनता को संबोधित किया। उसके बाद वह ताजमहल गएं और फिर दिल्ली आएं।