इस जीव की सेक्स करते-करते चली जाती है जान, अब इनपर मंडरा रहा और भी बड़ा खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 15, 2020 06:57 PM2020-02-15T18:57:58+5:302020-02-15T18:57:58+5:30

शोधकर्ताओं का मानना है कि जब यहां के तापमान गर्मी से ठंड हुई तो इनकी गतिविधियों में बदलाव दिखा। यह जंगली जानवरों के लिए पूरी तरह से प्राकृतिक है।

Marsupial Dies After Marathon Mating climate change in australia | इस जीव की सेक्स करते-करते चली जाती है जान, अब इनपर मंडरा रहा और भी बड़ा खतरा

इस जीव की सेक्स करते-करते चली जाती है जान, अब इनपर मंडरा रहा और भी बड़ा खतरा

Highlightsइनका मेटिंग सेशन यानी यौन क्रिया जो कम से कम 14 घंटे चलती है। मार्सुपियल एक स्तनधारी जानवर होते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में पाये जाने वाले मार्सुपियल जीव पर खतरा मंडरा रहा है। चूहे जैसा दिखने वाले इस जीव की प्रजातियां धीरे-धीरे समाप्त होने की कगार पर है। इस जीव की सेक्स करते-करते जान चली जाती है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में खराब जलवायु की वजह से अधिक गर्मी इनकी जान का खतरा बन चुका है। 

शोधकर्ताओं का मानना है कि जब यहां के तापमान में बदलाव हुआ तो इनकी गतिविधियों में बदलाव दिखा। खासकर गर्मी से ठंडी के मौसम में। यह मौसम जंगली जानवरों के लिए पूरी तरह से प्राकृतिक है, क्योंकि सर्दियों में उन्हें शिकार करने के लिए कम कीड़े होते हैं और भूखे रहने के लिए अपनी शक्ति को बचाने की जरूरत होती है। 

फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया में मौसम की वजह से इनकी संख्या कम होती जा रही है। मार्सुपियल एक स्तनधारी जानवर होते हैं। अपने शिशुओं को अपने पेट के पास बनी हुई एक धानी (थैली) में रखकर चलते हैं। यह ज़्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं। 

इनका मेटिंग सेशन यानी यौन क्रिया जो कम से कम 14 घंटे चलती है। और इस दौरान एक नर एक मादा नहीं, हर ई मादाओं के साथ और हर मादा कई नरों के साथ एक के बाद एक यौन क्रिया करती हैं। बता दें कि इस जीवों का पूरा मेटिंग सेशन कई सप्ताह चलता है और अति यौनक्रिया के कारण प्रजाति के नर मर जाते हैं।

Web Title: Marsupial Dies After Marathon Mating climate change in australia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे