लाइव न्यूज़ :

बोर्डिंग स्कूलों में यातना झेलने वाले आदिवासी बच्चों के सम्मान में न्यूयॉर्क में निकाला गया मार्च

By भाषा | Updated: August 1, 2021 10:21 IST

Open in App

सायराक्यूज (अमेरिका) एक अगस्त (एपी) अमेरिका में 100 से अधिक लोगों ने उन आदिवासी बच्चों के सम्मान में ओनोंडागा नेशन से सायराक्यूज तक शनिवार को छह मील लंबा मार्च निकाला, जिन्हें उनके समुदाय से अलग करके बोर्डिंग स्कूलों में डाल दिया गया था और यातनाएं दी गई थीं।

‘सायराक्यूज पोस्ट’ ने बताया कि मार्च करने वाले लोगों ने स्कूलों की यातना के कारण जीवित नहीं बच पाए बच्चों की याद में क्रिस्टोफर कोलंबस की प्रतिमा पर खिलौने, फूल और बच्चों के जूते रखे।

‘एवरी चाइल्ड मैटर्स’ (हर बच्चा महत्व रखता है) मुहिम के समर्थन में नारंगी रंग के कपड़े पहनकर लोगों ने मार्च निकाला। ओनोंडागा नेशन के नेता टोडोदाहो सिडनी हिल ने समूह से कहा, ‘‘मेरी मां बोर्डिंग स्कूलों में पढ़ी थीं और उन्होंने मुझे कभी गले नहीं लगाया। मुझे लगता है कि उन्हें स्कूल में ऐसा ही सिखाया होगा।’’

अमेरिका की गृह मंत्री देब हालैंद ने जून में घोषणा की थी कि संघीय सरकार ‘नेटिव अमेरिकन’ बोर्डिंग स्कूलों की निगरानी करने में अतीत में हुई असफलता की जांच करेगी और लाखों बच्चों को उनके परिजन एवं समुदायों से दशकों तक जबरन अलग रखने वाली नीतियों के ‘‘स्थायी परिणामों और मानव जीवन गंवाने के संबंध में सच का पता’’ लगाएंगी।

एक समय पर कनाडा के सबसे बड़े आदिवासी आवासीय स्कूल रहे एक स्थल से हाल में बच्चों के शव मिले थे। बच्चों के शव मिलने के बाद कनाडा एवं अमेरिका में आदिवासी बच्चों संबंधी इस मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है।

कनाडा के अल्बर्टा में सैंट मैरी रेजीडेंशियल स्कूल उन कई स्कूलों में शामिल है, जहां कब्रें मिली हैं। इस स्कूल के पूर्व छात्र विरजिल ब्रेव रॉक (62) ने बताया कि उन्हें अपना परिवार छोड़ने और स्कूल में रहने पर मजबूर किया गया और स्कूल में बच्चों को उनके नाम के बजाए उन्हें दी गई संख्या से पुकारा जाता था। ब्रेव रॉक ने कहा, ‘‘मैं 266 था।’’

सायराक्यूज के ‘रोमन कैथोलिक डाइअसीज’ के पादरी डगलस जे. लूसिया ने मार्च करने वालों से कहा कि उन्हें लगा कि उन्हें अतीत में हुई इन घटनाओं की माफी मांगनी चाहिए और वह उन स्कूलों में गिरजाघर के कदमों की निंदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया