मार्सेलो रिबेलो डी सूजा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति

By भाषा | Published: January 25, 2021 04:31 PM2021-01-25T16:31:43+5:302021-01-25T16:31:43+5:30

Marcello Rebelo de Souza will again be the President of Portugal | मार्सेलो रिबेलो डी सूजा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति

मार्सेलो रिबेलो डी सूजा फिर होंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति

(इंट्रो में सुधार के साथ)

लिस्बन, 25 जनवरी (एपी) दक्षिणपंथी झुकाव वाले पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रिबेलो डी सूजा चुनाव जीत गए हैं तथा एक बार फिर वह देश के राष्ट्रपति होंगे।

पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

खबरों के अनुसार सूजा को 61.5 प्रतिशत मत मिल चुके हैं।

चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है।

मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सूजा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं।

पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है। विधायी शक्तियां जबकि संसद एवं सरकार के पास ही होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Marcello Rebelo de Souza will again be the President of Portugal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे