स्वीडन के स्कूल में व्यक्ति पर चाकू से हमला, किशोर गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 19, 2021 06:56 PM2021-08-19T18:56:24+5:302021-08-19T18:56:24+5:30

Man attacked with knife in Swedish school, teen arrested | स्वीडन के स्कूल में व्यक्ति पर चाकू से हमला, किशोर गिरफ्तार

स्वीडन के स्कूल में व्यक्ति पर चाकू से हमला, किशोर गिरफ्तार

कोपेनहेगन, 19 अगस्त (एपी) स्वीडन में चाकू से किये गए हमले में एक स्कूल के कर्मचारी के गंभीर रूप से घायल होने के बाद हत्या के प्रयास के संदेह में 15 साल के किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्कैंस्का दागब्लाडेट अखबार के मुताबिक हमलावर के पास एक लंबा सा चाकू था और उसने ‘कंकाल’ जैसा मास्क तथा हेलमेट और बुलेट प्रूफ जैकेट जैसा कुछ पहना था। पुलिस ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ईवा गन वेस्टफोर्ड ने कहा कि 45 वर्षीय घायल पुरुष को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। किशोर को स्कूल के बाहर गिरफ्तार किया गया। वेस्टफोर्ड ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने गोली चलायी। घटना स्वीडन के तीसरे सबसे बड़े शहर माल्मो से 36 किलोमीटर दूर एस्लॉव में हुई। वेस्टफोर्ड ने कहा कि हमलावर का इरादा क्या था यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि किशोर स्कूल का छात्र है या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Man attacked with knife in Swedish school, teen arrested

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Copenhagen