लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी संसद के बाहर पिस्तौल लहराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:48 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 जुलाई पाकिस्तान की पुलिस ने राजधानी की उच्च सुरक्षा वाले रेड जोन में स्थित देश के संसद भवन के बाहर पिस्तौल लहराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

टीवी पर प्रसारित फुटेज में पारंपरिक सलवार-कमीज और पगड़ी पहने एक व्यक्ति को कई सुरक्षा बलों से घिरा देखा जा सकता है। उक्त व्यक्ति मुख्य सड़क पर एक हाथ में पिस्तौल और दूसरे हाथ में चाकू जैसी वस्तु लिए हुए नजर आ रहा है।

गृह मंत्री शेख राशिद अहमद के अनुसार, सुरक्षा बलों ने बिना किसी अप्रिय घटना के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और जांच के लिए पुलिस थाने ले गए।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति से पिस्तौल जब्त कर ली गई है, उसमें कोई गोली नहीं थी। उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी।

मंत्री ने कहा, ‘‘पुलिस मामले की जांच कर रही है और हम पता लगा लेंगे कि वह उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में कैसे घुसा।’’

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति की पहचान रावलपिंडी के चक्री गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से अस्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?