लाइव न्यूज़ :

अपनी तस्वीरें हटाने को लेकर इंस्टाग्राम पर भड़कीं मडोना

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:33 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 26 नवंबर पॉप स्टार मडोना का कहना है कि ‘‘चार दशकों तक’’ सेंसरशिप, लिंगभेद, उम्र संबंधी भेदभाव और स्त्रियों के साथ भेदभाव बर्दाश्त करने के बावजूद उन्होंने अपना मानसिक संतुलन बनाए रखा है। मडोना बिना किसी चेतावनी के इंस्टाग्राम द्वारा उनके आधिकारिक पेज से तस्वीरें हटाए जाने से नाराज थीं।

सोशल मीडिया मंच की निर्वस्त्र नीति के कथित उल्लंघन को लेकर जो 10 तस्वीरें इंस्टाग्राम ने हटा दी थीं, उन्हें फिर से पोस्ट करते हुए 63 वर्षीय गायिका ने कहा कि उनके लिए यह बहुत ‘‘आश्चर्य’’ की बात है कि जो संस्कृति महिलाओं के शरीर को ‘माल’ के रूप में पेश करती है उसे बस थोड़े से ‘एक्सपोज’ से दिक्कत हो रही है।

मडोना ने लिखा है, ‘‘बिना चेतावनी या सूचना के इंस्टाग्राम ने जो तस्वीरें हटा दी थीं, मैं उन्हें रिपोस्ट कर रही हूं... उन्होंने मेरे कर्मचारियों को जो कारण बताया कि मेरे निप्पल का बहुत छोटा सा हिस्सा तस्वीरों में दिख रहा था।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘मेरे लिए अभी भी यह आश्चर्य की बात है कि हम एक ऐसी संस्कृति में रहते हैं जो महिलाओं के शरीर का हर हिस्सा दिखाना सही समझती है, सिवाय निप्पलों के, जैसे कि एक महिला के शरीर का सिर्फ वही एक हिस्सा है जिसे सेक्सुअलाइज किया जा सकता है।’’

‘मटेरियल गर्ल’ की गायिका ने इन तस्वीरों को पहली बार इस सप्ताह की शुरुआत में पोस्ट किया था जिन्हें इंस्टाग्राम ने हटा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब