लाइव न्यूज़ :

London: "पूरा देश आपके पीछे खड़ा है", ऋषि सुनक ने कैंसर पीड़ित किंग चार्ल्स से हुई मुलाकात में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 22, 2024 08:08 IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कैंसर जैसे घातक बीमारी का इलाज करा रहे किंग चार्ल्स III से बीते बुधवार को उनके पैलेस में जाकर मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कैंसर से पीड़ित किंग चार्ल्स III से मुलाकात की पीएम सुनक ने राजा से कहा कि हम सब आपके पीछे हैं और पूरा देश आपके पीछे खड़ा हैकिंग चार्ल्स III बीते 5 फरवरी को घोषणा की कि उन्हें कैंसर हो गया है

लंदन: यूनाइटेड किंगडम के टेलीविजन चैनलों की ओर से जारी किये गये रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कैंसर जैसे घातक बीमारी का इलाज करा रहे किंग चार्ल्स III से बीते बुधवार को उनके पैलेस में जाकर मुलाकात की। 

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और किंग चार्ल्स III के बीच यह मुलाकात बकिंघम पैलेस में हुई। 75 वर्षीय ब्रिटिश सम्राट से मुलाकात के दौरान जब सुनक के यह कहा कि आप अच्छे दिख रहे हैं, राजा किंग चार्ल्स III ने मुस्कुराकर उनका जवाब दिया।

ब्रिटिश पीएम सुनक ने राजा से कहा, "हम सब आपके पीछे हैं और पूरा देश आपके पीछे खड़ा है।"

पीएम सुनक के इस कथन को सुनने के बाद किंग चार्ल्स ने कहा, "बीमारी के बाद से मेरे पास बहुत सारे अद्भुत संदेश और कार्ड आये हैं। उन्हें पढ़ते और देखते समय मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं।"

मालूम हो कि किंग चार्ल्स III बीते 5 फरवरी को घोषणा की कि उन्हें कैंसर हो गया है। राजा द्वारा यह घोषणा किये जाने के कुछ ही समय बाद उनके द्वारा सैंड्रिंघम में इलाज कराने के लिए  लंदन स्थित बकिंघम पैलेस का घर छोड़ दिया गया था।

किंग ने फौरन कैंसर के रेगुलर ट्रीटमेंट शुरू कर दिया था। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें सार्वजनिक कर्तव्यों को स्थगित करने की सलाह दी, लेकिन, वह हमेशा की तरह राज्य के कामकाज और आधिकारिक कागजी काम करना जारी रखेंगे।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा था कि किंग ने सभी स्वास्थ्य विभागों का आभार जताया है और जल्द से जल्द पूर्ण सार्वजनिक कर्तव्य पर लौटने के लिए उत्सुक हैं।

8 सितंबर, 2022 को उनकी 96 वर्षीय मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके शासनकाल के अबी केवल 17 महीने ही हुए हैं। 

टॅग्स :ऋषि सुनकKingकैंसरCancer
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल