लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 25 लाख से ज्यादा फोनकॉल करेंगे अमेरिका में रहने वाले ‘ओवरसीज फ्रेंड ऑफ बीजेपी’, पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ करने और 400 सीट जीताने का लक्ष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2024 15:27 IST

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने विशिष्ट कॉल करने और विभिन्न राज्यों और भाषाओं के अनुसार रणनीति विकसित करने में मदद करने के लिए पूरे अमेरिका में दो दर्जन से अधिक टीमें भी बनाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर से ही तैयारी शुरू कर दी थी और इस महीने हम इसमें तेजी ला रहे हैं।लक्ष्य भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 400 सीटें हासिल करना है।हम कॉल करेंगे और हम इसे राज्य के आधार पर विभाजित करेंगे।

Lok Sabha Elections 2024: अमेरिका में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ ने 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार सत्तारूढ़ करने और भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड 400 से ज्यादा सीटें जिताने के लिये व्यापक योजना बनाई है। समुदाय के नेताओं के मुताबिक इस दौरान भारत में 25 लाख से ज्यादा फोनकॉल किए जाएंगे। अमेरिका में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ ने 3,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की भी योजना बनाई है जो पूरे भारत में विभिन्न क्षमताओं में पार्टी और उसके उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेगा। भाजपा ने विशिष्ट कॉल करने और विभिन्न राज्यों और भाषाओं के अनुसार रणनीति विकसित करने में मदद करने के लिए पूरे अमेरिका में दो दर्जन से अधिक टीमें भी बनाई हैं।

‘ऑफबीजेपी यूएसए’ के अध्यक्ष अदापा प्रसाद ने बताया, “हमने दिसंबर से ही तैयारी शुरू कर दी थी और इस महीने हम इसमें तेजी ला रहे हैं। फरवरी में, हम पूरे अमेरिका में कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं - संभवतः 18 राज्यों के लगभग 20-22 शहरों में। हम न केवल ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी’ के समर्थकों और स्वयंसेवकों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि आम लोगों, समुदाय के नेताओं और उस समुदाय को भी इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं जो ‘मोदी 3.0’ देखना चाहते हैं। इसलिए वे उसमें भाग लेंगे।”

उन्होंने कहा कि ओएफबीजेपी यूएसए पिछले पांच वर्षों और साथ ही 10 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा, “हमने पावरपॉइंट स्लाइड पहले ही तैयार कर ली हैं। हमारे पास वितरित करने के लिए पीडीएफ दस्तावेज हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘ओएफबीजेपी पूरे अमेरिका के कस्बों और शहरों में “चाय पे चर्चा” आयोजित करने के लिए भी काम कर रही है।

उन्होंने कहा, इस बार लक्ष्य भाजपा और उसके सहयोगियों के लिए 400 सीटें हासिल करना है। प्रसाद ने कहा, “आम चुनाव को लेकर अभी से ही काफी सरगर्मियां हैं। यह मोदी और भाजपा के लिए है। हमारे पास लगभग काउंटी (जिला) स्तर पर कॉल सेंटर होंगे। हम कॉल करेंगे और हम इसे राज्य के आधार पर विभाजित करेंगे।”

प्रसाद ने कहा, “मैं 25 लाख फोन कॉल की उम्मीद कर रहा हूं।” इस साल ओएफबीजेपी आम चुनावों में पार्टी के प्रचार के लिए 3,000 भारतीय अमेरिकियों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की उम्मीद कर रहा है। इस पर ओएफबीजेपी यूएसए और भारत में भाजपा के बीच समन्वय है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?