लीबिया में त्रासदी का आलम, बच्चे और दो महिलाओं सहित 27 प्रवासियों के शव मिले, इस साल 1500 की मौत

By भाषा | Published: December 27, 2021 06:48 PM2021-12-27T18:48:51+5:302021-12-27T18:50:37+5:30

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, इस साल मध्य भूमध्य मार्ग में कई नाव दुर्घटनाओं और जहाजों के मलबे में लगभग 1,500 प्रवासी डूब गए हैं।

Libya Bodies 27 Migrants Wash Ashore Tragedy children and two women found Europe around 1500 migrants dead | लीबिया में त्रासदी का आलम, बच्चे और दो महिलाओं सहित 27 प्रवासियों के शव मिले, इस साल 1500 की मौत

उत्तरी अफ्रीकी देश से दो अलग-अलग जहाज दुर्घटनाओं में 160 से अधिक प्रवासी डूब गए।

Highlightsरेड क्रिसेंट ने भूमध्य सागर में तैरते शवों को दिखाने के लिए तस्वीरें पोस्ट कीं।तीन अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। प्रवासियों को खतरनाक भूमध्य सागर के माध्यम से जोखिम भरी यात्रा कराते हैं।

काहिराः पश्चिमी लीबिया में तटों पर यूरोप जाने वाले एक बच्चे और दो महिलाओं सहित 27 प्रवासियों के शव मिले है। देश के रेड क्रिसेंट ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि शव शनिवार देर रात तटीय शहर खोम्स में दो अलग-अलग स्थानों से मिले।

तीन अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। रेडक्रॉस के बराबर एक मुस्लिम संगठन, रेड क्रिसेंट ने भूमध्य सागर में तैरते शवों को दिखाने के लिए तस्वीरें पोस्ट कीं। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, इस साल मध्य भूमध्य मार्ग में कई नाव दुर्घटनाओं और जहाजों के मलबे में लगभग 1,500 प्रवासी डूब गए हैं।

इस महीने की शुरुआत में, उत्तरी अफ्रीकी देश से दो अलग-अलग जहाज दुर्घटनाओं में 160 से अधिक प्रवासी डूब गए। मानव तस्करों को तेल समृद्ध राष्ट्र लीबिया में अराजकता से लाभ हुआ है और छह देशों के साथ देश की लंबी सीमा के माध्यम से प्रवासियों की तस्करी हुई है। वे प्रवासियों को खतरनाक भूमध्य सागर के माध्यम से जोखिम भरी यात्रा कराते हैं। 

Web Title: Libya Bodies 27 Migrants Wash Ashore Tragedy children and two women found Europe around 1500 migrants dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे