लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ को इलाज के लिए ब्रिटेन जाने देना एक “गलती” थी: इमरान खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2020 20:35 IST

लाहौर उच्च न्यायालय ने शरीफ (70) को उपचार के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी

Open in App
ठळक मुद्दे उनकी सरकार को शरीफ पर से पाबंदियां हटाने का “अफसोस” है।शरीफ की एक ताजा तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह लंदन के एक कैफे में अपने परिवार के साथ चाय पीते नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश छोड़ने और उपचार के लिए ब्रिटेन जाने की अनुमति देना एक “गलती” थी और उनकी (खान) सरकार को इस फैसले पर “अफसोस” है।

लाहौर उच्च न्यायालय ने शरीफ (70) को उपचार के वास्ते चार सप्ताह के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी जिसके बाद उन्हें पिछले साल नवंबर में लंदन जाने की इजाजत दी गई थी। शरीफ ने कानून व्यवस्था का पालन करने के अपने इतिहास का हवाला देते हुए अदालत में हलफनामा दायर किया था और कहा था कि वह चार सप्ताह के भीतर या डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ घोषित किए जाने पर पाकिस्तान लौट आएंगे।

एआरवाई न्यूज को बृहस्पतिवार को दिए अपने साक्षात्कार में खान ने कहा कि शरीफ को पाकिस्तान जाने की अनुमति देना उनकी एक “गलती” थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को शरीफ पर से पाबंदियां हटाने का “अफसोस” है। खान ने कहा, “अब मैं शर्मिंदा हूं। अब उन्होंने (शरीफ) वहां से भी राजनीति करनी शुरू कर दी है और जब आप उन्हें देखेंगे तो लगेगा जैसे उनके साथ कुछ हुआ ही नहीं है।” मई में सोशल मीडिया पर शरीफ की एक ताजा तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वह लंदन के एक कैफे में अपने परिवार के साथ चाय पीते नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद शरीफ के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी और सत्ताधारी दल तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्यों ने उन्हें वापस पाकिस्तान लाकर भ्रष्टाचार के मामला चलाने की मांग उठाई थी। पिछले सप्ताह शरीफ की कुछ और तस्वीरें सामने आईं जिसमें वह सड़क पर चलते दिख रहे हैं।

इसके बाद सरकार को कड़ी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है और लोगों ने शरीफ को वापस लाने की मांग की है। खान ने कहा कि शरीफ को रोग प्रतिरोधक तंत्र में बीमारी की शिकायत थी और मंत्रिमंडल में उनकी बीमारी पर चर्चा की गई थी और उन्हें इलाज के लिए जाने की इजाजत देने का निर्णय लिया गया था।

खान ने कहा कि अदालत ने भी यह कहा था कि यदि शरीफ को कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि शरीफ के छोटे भाई शहबाज ने सात अरब रुपये के क्षतिपूर्ति बांड जमा किए थे और वचन दिया था कि उनके भाई वापस आएंगे।

खान ने कहा, “हम जो कर सकते थे हमने किया लेकिन हमें यह बताया गया था कि यदि हमने कुछ नहीं किया तो नवाज की मौत हो जाएगी। हमसे कहा गया था कि अगर नवाज को कुछ हो गया तो उसके जिम्मेदार हम होंगे। इसलिए हमने अच्छी नीयत से उन्हें जाने दिया।” यह पूछे जाने पर कि क्या इस बात की जांच की जाएगी कि शरीफ ने अपने स्वास्थ्य संबंधी “फर्जी” रिपोर्ट प्रस्तुत की, खान ने कहा कि वह इस संबंध में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री यास्मीन राशिद के संपर्क में हैं। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल