Landslide: इंडोनेशिया में 18 और कांगो में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, राहत कार्य तेज, अभियान में जुटे अधिकारी घबराये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 15, 2024 04:16 PM2024-04-15T16:16:22+5:302024-04-15T16:17:29+5:30

Landslide: तारा तोराजा जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुलेमान मालिया ने बताया कि हम दो और लोगों की तलाश में जुटे हैं।

Landslide 18 people died Indonesia and 15 in Congo due to landslides relief work intensified, know | Landslide: इंडोनेशिया में 18 और कांगो में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, राहत कार्य तेज, अभियान में जुटे अधिकारी घबराये

Landslide: इंडोनेशिया में 18 और कांगो में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, राहत कार्य तेज, अभियान में जुटे अधिकारी घबराये

Highlightsदक्षिण मकाले में चार शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।धुंध और हल्की बारिश ने खोज अभियान मुश्किल बना दिया है।अभियान में जुटे अधिकारी भी घबराये हुए हैं

Landslide: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर हुए भूस्खलन के बाद खोज एवं बचाव दल ने 18 लोगों के शव मलबे से निकाल लिये हैं जबकि दो लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मकास्सार के खोज एवं बचाव दल के प्रमुख मेक्सियानुस बीकाबेल ने बताया कि बचावकर्मियों ने रविवार दोपहर को मकाले गांव में करीब 14 शवों को (मलबे से) बाहर निकाला, वहीं दक्षिण मकाले में चार शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। तारा तोराजा जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सुलेमान मालिया ने सोमवार को बताया, ''हम दो और लोगों की तलाश में जुटे हैं।

लेकिन धुंध और हल्की बारिश ने खोज अभियान मुश्किल बना दिया है। वहीं अभियान में जुटे अधिकारी भी घबराये हुए हैं।'' स्थानीय पुलिस प्रमुख गुनार्डी मुंडू ने बताया कि ताना तोराजा जिले दक्षिण सुलावेसी द्वीप पर शनिवार और रविवार की दरमियानी रात मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों से मिट्टी खिसक कर चार घरों पर आ गिरी।

उन्होंने बताया कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ उस दौरान एक घर में एक पारिवारिक समारोह हो रहा था। मुंडू ने बताया कि दर्जनों सैनिक, पुलिस और स्वयंसेवक मकाले और दक्षिण मकाले के सुदूर पहाड़ी गांवों में खोज अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि बचावकर्मी रविवार तड़के आठ वर्षीय लड़की सहित दो घायल लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांगो में भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत, करीब 60 लोग लापता : अधिकारी

दक्षिण पश्चिम कांगो में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 60 लोग लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इडियोफा शहर के निकट बंदरगाह से कुछ दूरी पर शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद सात लोग जीवित पाए गए।

स्थानीय अधिकारी ढेधे मुपासा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ''बंदरगाह से आगे एक पहाड़ी है और बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी खिसक गयी।'' प्रांत के अंतरिम गवर्नर फ्लिसीन किवे ने संवाददाताओं को बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए एक टीम को भेजा गया है, जिन्होंने सात लोगों को जीवित पाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि 60 लोग अभी भी लापता हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की सटीक संख्या बता पाना मुश्किल है क्योंकि हर शनिवार को इस जगह बाजार लगता था। अधिकारी ने बताया कि यह इलाका एक तरह का बंदरगाह है, जहां मछुआरे मछली बेचने और साबुन खरीदने आते हैं।

Web Title: Landslide 18 people died Indonesia and 15 in Congo due to landslides relief work intensified, know

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे