लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका में हालात बिगड़े, तत्काल कदम उठाने की आवश्यक

By भाषा | Updated: December 28, 2020 12:35 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 28 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण अस्पतालों में बिस्तरों एवं ऑक्सीजन की कमी होने के मद्देनजर मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां रद्द करके उनकी बैठक बुला सकते हैं, ताकि वैश्विक महामारी से निपटने के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

साप्ताहिक ‘संडे टाइम्स’ ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से कहा, ‘‘मैं पूरे भरोसे से बता सकता हूं कि (रामाफोसा की बुलाई) बैठक मंगलवार को होगी, जिसमें इस बात पर विचार-विमर्श किया जाएगा कि तेजी से बढ़ रहे इस संक्रमण को कैसे काबू में किया जा सकता है।’’

देश में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के रोजाना 14,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में शनिवार शाम तक संक्रमण के कुल मामले 9,95,000 थे। अब तक कुल 26,521 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली एमखिजे ने संक्रमण की दूसरी लहर को पहली लहर से भी अधिक खतरनाक बताया।

पर्यटन मंत्री एमामोलोको कुबायी-एनगुबाने ने बताया कि लोगों ने प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। इसके कारण संक्रमण के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं।

चिकित्सकों एवं नर्सों से सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। चिकित्सकों का कहना है कि उनके लिए यह तय करना बेहद मुश्किल है कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के कारण संक्रमित हुए युवा लोगों का पहले इलाज किया जाए या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्गों का पहले उपचार किया जाए।

जोहानिसबर्ग में एक चिकित्सक ने कहा, ‘‘यह भावनात्मक रूप से थकाने वाला है, क्योंकि हमें यह फैसला करना है कि पहले कौन मरेगा। हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं है।’’

‘साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन’ ने पुष्टि की कि ऑक्सीजन की कमी भी चिकित्सकों को चिंतित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना