लाइव न्यूज़ :

आने वाले चार से छह महीने में बदतर हो सकती है कोविड-19 की स्थिति : बिल गेट्स

By भाषा | Updated: December 14, 2020 11:00 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 दिसम्बर ‘माइक्रोसॉफ्ट’ के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आगाह किया है कि आने वाले चार से छह महीनों में कोरोना वायरस का प्रकोप बेहद अधिक हो सकता है।

उनका ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ कोविड-19 टीके को बनाने और उसे वितरित करने के अभियान का हिस्सा है।

अमेरिका में हाल ही में वायरस के नए मामलों, इससे होने वाली मौत और अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या काफी बढ़ी है।

विश्व को 2015 में ऐसी महामारी को लेकर आगाह करने वाले गेट्स ने रविवार को कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि अमेरिका इससे बेहतर तरीके से निपट सकता था।’’

‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ के सह-अध्यक्ष ने ‘सीएनएन’ से कहा, ‘‘ बेहद दुख की बात है कि, आने वाले चार से छह महीनों में वैश्विक महामारी का प्रकोप बेहद अधिक हो सकता है। आईएचएमई (स्वास्थ्य मैट्रिक्स और मूल्यांकन संस्थान) के अनुमान के अनुसार और 2,00,000 से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। अगर हम मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करते हैं तो, मौत के ये मामले कम हो सकते हैं।’’

अमेरिका में अभी तक कोविड-19 से 2,90,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ 2015 में जब मैंने इसका अनुमान लगाया था, मैंने मृतकों की संख्या इससे अधिक बताई थी। इसलिए, वायरस इससे अधिक घातक हो सकता था। हमें सबसे खराब स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन अमेरिका और पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर पड़े इसके असर ने मुझे काफी चौंकाया, जो उससे कई अधिक है, जिसका मैंने पांच साल पहले अनुमान लगाया था।’’

गेट्स का फाउंडेशन टीका बनाने के लिए किए जा रहे कई अनुसंधानों की वित्तीय मदद कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!