लाइव न्यूज़ :

क्वाड बैठक में कोविड-19, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा करने को उत्सुक हूं: मॉरिसन

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:53 IST

Open in App

(नताशा चाकू)

मेलबर्न, 12 मार्च अमेरिका, भारत और जापान के नेताओं के साथ होने वाली अपनी पहली क्वाड बैठक को ‘‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा तथा समुद्री चुनौतियों के मुद्दों पर ‘‘करीबी मित्रों’’ के साथ चर्चा के लिए उत्सुक हैं।

‘क्वाड’ दरअसल चार देशों- भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका का एक समूह है और 2007 में इसकी स्थापना के बाद से इन चार सदस्यों देशों के प्रतिनिधि समय-समय पर मिलते रहे है।

शुक्रवार को डिजिटल तरीके से होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भागीदारी करेंगे।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी, जापान के प्रधानमंत्री सुगा के साथ डिजिटल बैठक में शामिल होऊंगा।’’

उन्होंने इन देशों के नेताओं के साथ बैठक को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और कहा कि वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं।

मॉरिसन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह चार राष्ट्रों के बारे में है जिनके हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दीर्घकालिक हित जुड़े हैं। हमारे लिए यह वह स्थान है जहां हम रहते हैं, जहां जापान है, जहां भारत है और जहां अमेरिका की लंबे समय से मौजूदगी रही है। इसलिए यह (बातचीत) हिंद-प्रशांत में शांति और स्थिरता के लिए अहम है और इससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सभी देशों को लाभ होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि कई अन्य मुद्दे होंगे जिन पर बातचीत होगी और उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तकनीकी साझेदारी आवश्यक होगी। इसलिए, यह एक ऐतिहासिक क्षण है और मुझे लगता है कि यह दुनिया में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। यह कुछ ऐसा है जिस पर हम कई वर्षों से काम कर रहे हैं। हमारा यह लक्ष्य रहा है कि हम इन नेताओं को बैठक में एक साथ देखें।’’

इस डिजिटल बैठक के लगभग 90 मिनट तक चलने की उम्मीद है और इस दौरान सभी चारों नेता स्वतंत्र और मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपने दृष्टिकोण सामने रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?