लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में पहली बार एक दिन में कोविड-19 से 1,000 से अधिक मौतें हुईं

By भाषा | Updated: December 30, 2020 15:48 IST

Open in App

बर्लिन, 30 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद पहली बार जर्मनी में एक दिन में संक्रमण से 1,000 से अधिक मौतें हुई हैं।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 1,129 मौतें हुई हैं। जो कि एक सप्ताह पहले एक दिन में 962 मौत के पिछले आँकड़े से अधिक है। इन नई मौतों के साथ जर्मनी में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 32,107 तक पहुंच गई।

जर्मनी में महामारी के पहले चरण में अपेक्षाकृत कम मृत्यु दर थी, लेकिन हाल के हफ्तों में प्रति दिन सैकड़ों मौतें हुई हैं।

प्रमुख यूरोपीय देशों में, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन में अभी भी मरने वालों की संख्या अधिक है।

जर्मनी में 16 दिसंबर को स्कूलों और अधिकतर दुकानों को बंद किए जाने के साथ ही व्यापक स्तर पर प्रतिबंध लगाए गए, जो 10 जनवरी तक लागू रहेंगे। इन प्रतिबंधों को और आगे बढ़ाया जा सकता है।

चांसलर एंजेला मर्केल और राज्यों के राज्यपाल अगले सप्ताह स्थिति की समीक्षा करेंगे।

रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,459 नए मामले सामने आए। जर्मनी में अब तक कुल मिलाकर लगभग 16.9 लाख मामले सामने आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका