लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : सहयोगी के संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक न होने पर घिरे ब्रिटिश प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:22 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात अगस्त ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के अपने एक सहयोगी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को पृथक न करने के फैसले को लेकर शनिवार को विपक्षी दल ने सवाल उठाए और नाराजगी जतायी।

प्रधानमंत्री आवास डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि जॉनसन सरकार की उन लोगों के लिए 10 दिन पृथक रहने के दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे जो कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्ति के करीबी संपर्क में आए लोगों के लिए आवश्यक हैं। जॉनसन का एक सहयोगी स्कॉटलैंड से लौटने के बाद संक्रमित पाया गया है।

ऐसा दावा किया गया है कि जॉनसन संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में नहीं आए। बहरहाल ‘‘गार्जियन’’ की खबर के मुताबिक, एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने बताया कि जॉनसन संक्रमित पाये गये अधिकारी कई मौके पर ‘‘साथ’’ थे।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ब्रिटेन के समुदायों के बीच दौरा करते रहते हैं और सभी दौरे कोविड-19 दिशा निर्देशों के अनुकूल होते हैं। प्रधानमंत्री किसी भी ऐसे व्यक्ति के करीबी संपर्क में नहीं आए जो संक्रमित पाया गया है।’’

बहरहाल, विपक्षी लेबर पार्टी ने जॉनसन पर ‘‘नियमों से ऊपर होने के लिए एक कारण गढ़ने’’ का आरोप लगाया।

ब्रिटेन सरकार के मौजूदा दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को तभी करीबी संपर्क में माना जा सकता है जब उन्होंने एक मीटर के भीतर आमने-सामने बातचीत की हो। या वे आमने-सामने बातचीत किए बिना एक मिनट तक एक मीटर के भीतर मौजूद रहे हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल