लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में चाकू से हमला : तीन लोगों की मौत, संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 00:54 IST

Open in App

बर्लिन, 25 जून (एपी) दक्षिण जर्मनी के वुर्जबर्ग शहर में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर तीन लोगों की जान ले ली जबकि कई अन्य लोग हमले में घायल हुए हैं। जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को गोली मारकर घायल किया गया और उसके बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकी।

यह हमला बावरियान राज्य स्थित शहर के मध्य भाग में हुआ और अब तक स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने संदिग्ध हमलावार की पहचान 24 वर्षीय सोमालियाई मूल के व्यक्ति के तौर पर की है जो शहर में रहता था। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की गोली से घायल हमलावर की जान को कोई खतरा नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों में दिख रहा है कि राहगीर हमलावर को घेरे हुए हैं।

जर्मन आरटीएल टेलीविजन पर एक महिला ने बताया कि उसने घटना को देखा है और पुलिस पहुंच चुकी है।

जूलिया रुनजे ने बताया, ‘‘उसके पास बड़ा चाकू था और वह लोगों पर हमला कर रहा था। इसके बाद कई लोगों ने उसे रोकने के लिए कुर्सी, छाता या सेलफोन से वार किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और मेरा मानना है कि उसे गोली मारी, आप आवाज साफ तौर पर सुन सकते हैं।’’

पुलिस प्रवक्ता कर्स्टिन कुनिक ने कहा कि अधिकारियों को शाम करीब पांच बजे जानकारी मिली कि शहर के मध्य में बारबरोसा चौक पर चाकू से लोगों पर हमला किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?