लाइव न्यूज़ :

King Charles III: किंग चार्ल्स तृतीय शनिवार को आधिकारिक तौर पर घोषित होंगे ब्रिटेन के नए सम्राट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 9, 2022 18:07 IST

ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठने वाले चार्ल्स सबसे अधिक उम्र के राजा होंगे। बृस्पतिवार को अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद वह देश के अगले महाराज बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में परिग्रहण परिषद की बैठक में होगी आधिकारिक घोषणामहारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद वह देश के अगले महाराज बने73 साल की उम्र में चार्ल्स तृतीय को ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठने का अवसर मिला

नई दिल्ली: शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में परिग्रहण परिषद की बैठक में किंग चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के नए सम्राट के रूप में घोषित किया जाएगा। रॉयटर्स ने बकिंघम पैलेस का हवाला देते हुए इसकी जानकारी दी है। ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठने वाले चार्ल्स सबसे अधिक उम्र के राजा होंगे। बृस्पतिवार को अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद वह देश के अगले महाराज बने हैं।

इससे पहले ब्रिटेन के नए सम्राट चार्ल्स तृतीय बाल्मोरल कैसल से लंदन रवाना हो गए, जहां वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से मुलाकात करने के साथ ही शोकग्रस्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन में शुक्रवार से 10 दिनों का शोक मनाया जा रहा है। इस दौरान ब्रिटेन में घंटियाँ बजाई जाएंगी और और लंदन में 96 तोपों की सलामी दी जाएगी। 

महारानी की उम्र के हर एक साल के लिए एक तोप की सलामी दी जाएगी। महारानी का बृहस्पतिवार को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया था और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दुनिया भर में लोग ब्रिटिश दूतावासों में एकत्र हो रहे हैं। महाराजा चार्ल्स ऐसे समय गद्दी पर बैठ रहे हैं, जब देश और स्वयं राजशाही दोनों के लिए अनिश्चितता का दौर है। महाराजा बनने के पहले दिन चार्ल्स अपनी पत्नी कैमिला के साथ बाल्मोरल से लंदन रवाना हुए। 

उम्मीद की जा रही है कि वह कुछ दिन पहले ही नियुक्त प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस से मुलाकात करेंगे और और ऐसे समय में राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जब देश के सामने ऊर्जा संकट, जीवन की बढ़ती लागत, यूक्रेन युद्ध और ब्रेक्जिट के नतीजे जैसे मुद्दे हैं। सैकड़ों लोग रात में बकिंघम पैलेस पहुंचे और उसके गेट पर फूल रखे। बकिंघम पैलेस लंदन में शाही निवास है। 

पूरी जिंदगी ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने की तैयारी करने के बाद अंतत: 73 साल की उम्र में चार्ल्स को ‘महाराजा चार्ल्स तृतीय’ के रूप में देश की राजगद्दी पर बैठने का अवसर मिला है। ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठने वाले चार्ल्स सबसे अधिक उम्र के राजा होंगे। अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद वह देश के अगले महाराज बने हैं।

राजगद्दी के उत्तराधिकारी चार्ल्स ने ब्रिटिश राजशाही के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। चार्ल्स पहले ऐसे शाही उत्तराधिकारी हैं जिनकी शिक्षा घर में नहीं हुई है, साथ ही वह विश्वविद्यालय डिग्री पाने वाले और राजपरिवार और सामान्य जनता के बीच की कम होती दूरियों के दौर में मीडिया की पैनी नजरों के बीच जिंदगी गुजारने वाले भी पहले उत्तराधिकारी हैं। बेहद लोकप्रिय प्रिंसेस डायना के साथ काफी विवादित तलाक के बाद वह काफी अलग-थलग भी पड़े।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :ब्रिटेनइंग्लैंडQueen Elizabeth II
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा