जमानत उल्लंघन करने के मामले में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को 50 हफ्ते की जेल

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 1, 2019 04:55 PM2019-05-01T16:55:02+5:302019-05-01T16:55:02+5:30

जूलियन असांज जब इस सजा को काट लेंगे उसके बाद ही उनकी जमानत पर कोई फैसला लिया जाएगा। असांज पर रेप का आरोप है। ब्रिटेन की पुलिस ने उन्हें इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने असांज को जमानत की शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाया है।

Julian Assange jailed for 50 weeks for breaching bail in 2012 | जमानत उल्लंघन करने के मामले में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को 50 हफ्ते की जेल

विकीलीक्स फाउंडर जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की जेल

Highlightsजमानत शर्तों के उल्लंघन के लिए ब्रिटेन की पुलिस को 49 वर्षीय  विकिलीक्स फाउंडर की तलाश थी।असांज ने रेप केस के मामले में स्वीडन प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी।

लंदन की कोर्ट ने विकिलीक्स फाउंडर जूलियन असांज को 50 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई है। जूलियन असांज जब इस सजा को काट लेंगे उसके बाद ही उनकी जमानत पर कोई फैसला लिया जाएगा। असांज पर रेप का आरोप है। ब्रिटेन की पुलिस ने उन्हें इक्वाडोर के दूतावास से गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने असांज को जमानत की शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाया है।

जमानत शर्तों के उल्लंघन के लिए ब्रिटेन की पुलिस को 49 वर्षीय  विकिलीक्स फाउंडर की तलाश थी। पुलिस का कहना है कि असांज को कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से गिरफ्तार किया गया। असांज ने रेप केस के मामले में स्वीडन प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी।



2010 में स्वीडन ने यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप में असांज के खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया था। हालांकि असांज ने आरोपों से इनकार किया था। असांज ने कहा था कि सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स पब्लिश करने कारण उन्हें  स्वीडन से अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा। असांज ने 2012 में ब्रिटेन पुलिस के समक्ष समर्पण किया था लेकिन 10 दिन के अंदर उन्हें बेल मिल गई। बाद में उन्हें इक्वाडोर के दूतावास में रहने की इजाजत मिल गई।

Web Title: Julian Assange jailed for 50 weeks for breaching bail in 2012

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे