लाइव न्यूज़ :

जेपीमॉर्गन के डाइमन ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में मजाक पर खेद जताया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 00:05 IST

Open in App

न्यूयार्क, 24 नवंबर (एपी) जेपीमॉर्गन चेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेमी डाइमन ने बुधवार को कहा कि उन्हें चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के बारे में मजाक करने का ‘‘वास्तव में खेद है।’’

डाइमन बोस्टन में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी हांगकांग में था और मैंने मजाक किया कि कम्युनिस्ट पार्टी अपना 100वां वर्ष मना रही है, जेपीमॉर्गन भी मना रही है। मैं आपसे एक शर्त लगा सकता हूं कि हम लंबे समय तक टिके रहेंगे।’’

कई बड़े अमेरिकी बैंकों का चीन में कामकाज है और वहां व्यापार करने की उनकी क्षमता और वे कितने सफल होते हैं, यह अक्सर चीनी सरकार की इच्छा पर निर्भर होता है।

डाइमन अपने मन की बात कहने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें चीन के बारे में की गई टिप्पणी पर खेद है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘लोगों के किसी भी समूह के बारे में मजाक करना या उसे बदनाम करना कभी भी सही नहीं है, चाहे वह देश हो, उसका नेतृत्व हो या समाज एवं संस्कृति का कोई हिस्सा हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी कंपनी की ताकत और लंबे समय तक टिके रहने पर जोर देने की कोशिश कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका