लाइव न्यूज़ :

नाइजर में जिहादियों ने सेना के आपूर्ति मिशन पर हमला किया, 15 की मौत

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:41 IST

Open in App

नियामी, दो अगस्त (एपी) नाइजर के दक्षिण पश्चिम इलाके में जिहादी विद्रोहियों ने सेना के आपूर्ति मिशन पर हमला किया जिसमें कम से कम 15 सैनिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सोमवार को रक्षा मंत्रालय ने दी।

तिल्लाबेरी क्षेत्र के तोरोडी इलाके में शनिवार को हुए हमले के बाद कम से कम छह सैनिक लापता हैं। सुरक्षा बल जब बोनी में आपूर्ति करने जा रहे थे, उसी वक्त हमला हुआ।

मंत्रालय ने बताया कि हथियारबंद चरमपंथियों ने घात लगाकर सैनिकों पर हमला किया। उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों को बचाने के चक्कर में कई सैनिक आईईडी विस्फोटक पर गिर गए जिसमें 15 सैनिकों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।

बयान में बताया गया कि नाइजर के सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे हैं ताकि हमलावरों को पकड़ा जा सके।

माली और बुर्किना फासो से लगते नाइजर के सीमावर्ती इलाकों में इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा से जुड़े जिहादी समूह सक्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल