लाइव न्यूज़ :

सहयोग के लिहाज से चीन और अमेरिका के लिए यह ‘‘बहुत अच्छा वर्ष’’ रहा: अमेरिका के शीर्ष राजनयिक

By भाषा | Updated: December 13, 2021 09:27 IST

Open in App

बीजिंग, 13 दिसंबर (एपी) चीन में अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहयोग के लिहाज से चीन और अमेरिका के लिए यह ‘‘बहुत अच्छा वर्ष’’ रहा, साथ ही वाशिंगटन अब भी बीजिंग को अधिक महत्वाकांक्षी कार्बन कटौती लक्ष्यों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

अमेरिकी दूतावास में नंबर दो अधिकारी डेविड मील ने कहा कि दुनिया के 2015 के पेरिस जलवायु समझौते द्वारा निर्धारित सदी के अंत तक ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 फ़ारेनहाइट) तक सीमित करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में कोयला जलाने के संबंध में चीन की कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

चीन, दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता और कोयले का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है और दुनिया के 27 प्रतिशत ‘कार्बन डाइऑक्साइड’ का उत्सर्जन करता है, जो बाकी देशों की तुलना में सर्वाधिक है।

मील ने कहा कि अब तक, चीन ने 2060 तक शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन तक पहुंचने के लिए अपनी समय-सीमा को आगे बढ़ाने का कोई इरादा नहीं दिखाया है, जो अन्य कई देशों की तुलना में 10 साल अधिक है।

सीनेट ने अभी तक बीजिंग में राजदूत के तौर पर राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नामित एवं विदेश मंत्रालय के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी निकोलस बर्न्स को मंजूरी नहीं दी है।

जलवायु दूतों जॉन केरी और ज़ी झेंहुआ के बीच घनिष्ठ संबंध और नियमित संचार का हवाला देते हुए, मील ने कहा, ‘‘ सहयोग की दिशा में हमारे लिए यह अच्छा वर्ष रहा।’’

चीन ने कई बार यह संकेत दिया है कि वह देशों के बीच जलवायु परिवर्तन सहित अन्य मुद्दों पर सहयोग चाहता है।

वहीं, मील ने इस दशक में उत्सर्जन में कटौती के लिए एक साथ मिलकर काम करने के अमेरिका-चीन सौदे का हवाला दिया, जिसके तहत पिछले महीने ग्लासगो में सीआपी26 में भी चर्चा हुई और यह चीन की सहयोग की इच्छा को लेकर भी संकेत देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक बहुत ही सकारात्मक परिणाम है और भविष्य में हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं....जिससे की चीचें बेहतर हो जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा