लाइव न्यूज़ :

इटली: प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, एंड्रिया गिआम्ब्रुनो की लैंगिक टिप्पणियों के बाद उनसे अलग हुईं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 20, 2023 14:27 IST

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने टेलीविजन पत्रकार साथी एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी अपने साथी एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से अलग हो गई हैंगिआम्ब्रुनो ने हाल के हफ्तों में ऑन और ऑफ एयर कई आपत्तिजनक लैंगिक टिप्पणियां की थी जियोर्जिया मेलोनी ने कहा कि जियाम्ब्रूनो के साथ मेरा 10 साल का रिश्ता अब यहीं खत्म होता है

रोम:इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने टेलीविजन पत्रकार साथी एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से अलग हो गई हैं, जिन्होंने हाल के हफ्तों में ऑन और ऑफ एयर की गई लैंगिक टिप्पणियों के लिए आलोचना की है।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "एंड्रिया जियाम्ब्रूनो के साथ मेरा रिश्ता, जो लगभग 10 साल तक चला, यहीं खत्म हो गया।" उन्होंने कहा, "कुछ समय से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं और इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।"

पीएम जियोर्जिया मेलोनी और टीवी एंकर एंड्रिया जियाम्ब्रूनो की सात साल की बेटी भी है।

जियाम्ब्रुनो मीडियासेट द्वारा प्रसारित एक समाचार कार्यक्रम का प्रस्तुतकर्ता है, जो पूर्व प्रधानमंत्री और मेलोनी सहयोगी स्वर्गीय सिल्वियो बर्लुस्कोनी के उत्तराधिकारियों के स्वामित्व वाले एमएफई मीडिया समूह का हिस्सा है। इस सप्ताह में मीडियासेट शो ने जियाम्ब्रुनो के कार्यक्रम के ऑफ-एयर अंश प्रसारित किए, जिसमें वो एक महिला सहकर्मी के प्रति अभद्र भाषा का प्रय़ोग कर रहे थे।

जियाम्ब्रुनो कार्यक्रम के ऑफ-एयर प्रसारित अंश में उस महिला से कहते हैं, "मैं तुमसे पहले क्यों नहीं मिला?"

वहीं गुरुवार को प्रसारित ऑफ-एयर अंश में जियाम्ब्रुनो को एक अफेयर के बारे में शेखी बघारते हुए और महिला सहकर्मियों से यह कहते हुए सुना गया है कि यदि वे ग्रुप सेक्स में भाग लेती हैं तो वे उनके लिए काम कर सकती हैं।

जियाम्ब्रुनो ने बीते अगस्त महीने में सामूहिक बलात्कार की शिकार एक पीड़िता को सार्वजनिक रूप से दोषी ठहराया था, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।

उन्होंने कहा था, "यदि आप नाचने जाते हैं तो आपको नशे में होने का पूरा अधिकार है। लेकिन यदि आप नशे में हैं तो किसी भी प्रकार की गलतफहमी न रखें कि यदि आप नशे में किसी समस्या में फंसती हैं तो एक भेड़िये से पार पा सकती हैं।”

प्रधानमंत्री मेलोनी ने उस एपिसोड के बाद कहा था कि उन्हें उनके पार्टनर की टिप्पणियों के आधार पर आंका नहीं जाना चाहिए और भविष्य में वह जियाम्ब्रुनो के व्यवहार को लेकर किये गये सवालों के जवाब नहीं देंगी।

टॅग्स :इटलीRome
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

क्रिकेटNepal vs Italy: 123 पर ढेर नेपाल, इटली ने दर्ज की पहली जीत, 10 विकेट से हराया, पहले विकेट के लिए जस्टिन और एंथनी ने 124 रन की साझेदारी की

क्रिकेटSCO vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की 73 रनों की बड़ी जीत, मुन्से और लीस्क ने इटली को किया नेस्तनाबूद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा