लाइव न्यूज़ :

इटली के जनरल ने अफगानिस्तान से नाटो बलों की वापसी की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:45 IST

Open in App

रोम, 20 अगस्त (एपी) पश्चिम अफगानिस्तान में 2001 में इटली के शुरुआती सैन्य दल का नेतृत्व करने वाले इटली के एक सेवानिवृत्त जनरल ने कहा कि नाटो की पूरी तरह वापसी सर्दियों में होनी चाहिए थी जब तक तालिबान का तथाकथित ‘संघर्ष का मौसम’ खत्म हो जाता। जनरल जियोर्जियो बातिस्ती ने स्काई टीजी 24 टीवी को शुक्रवार को साक्षात्कार में कहा कि बगराम में अमेरिकी वायु सेना केंद्र को सैनिकों की वापसी के दौरान परिचालन में रखा जाना चाहिए था ताकि नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद मिलती। बातिस्ती ने कहा, ‘‘मेरी राय में अंतिम वापसी को आगे बढ़ाना जरूरी था।’’ उन्होंने दलील दी कि बेहतर होता कि सेना संघर्ष के परंपरागत मौसम के समाप्त होने के बाद वापस होती। इसके बजाय वे बीच में ऐसे वापस होने लगे जैसे रात में चोर लौट रहे हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा