लाइव न्यूज़ :

नए साल में फिर तनाव! इजराइल के विमान ने गाजा में विद्रोहियों के ठिकानों पर किया हमला

By भाषा | Updated: January 2, 2022 09:04 IST

इजराइल की ओर से गाजा पट्टी पर विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए गए हैं। इन हमलों में हालांकि हताहतों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है

Open in App

यरूशलम: इजराइल की सेना ने रविवार को कहा कि उसने गाजा पट्टी पर विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए। इससे एक दिन पहले हमास के शासन वाले गाजा पट्टी से इजराइल की ओर दो रॉकेट दागे गए थे। दक्षिणी गाजा पट्टी खान यूनिस में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में तीन बार धमाकों की जोरदार आवाजें सुनी गईं और ऊपर लडाकू विमानों के उड़ने की आवाजें सुनाई दे रही थी।

इन हमलों में हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। इजरायली सेना ने कहा कि रॉकेट उत्पादन करने वाली इकाई और हमास की सेना चौकी को निशाना बनाया गया। ये हवाई हमले गाजा की ओर से शनिवार को दो रॉकेट दागे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर किए गए। हालांकि ये रॉकेट मध्य इजराइल में भूमध्य सागर में जा कर गिरे थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ये रॉकेट इजराइल पर हमला करने की नीयत से दागे गए थे, क्योंकि हमास अक्सर समुद्र की ओर मिसाइल परीक्षण करता है। शनिवार की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि सितंबर में एक घटना को छोड़कर मई में इजराइल और हमास के बीच 11 दिन चले युद्ध को समाप्त करने के लिए लागू संघर्ष विराम के बाद से दोनों ओर से कोई सीमा पार रॉकेट हमला नहीं हुआ है।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल