लाइव न्यूज़ :

पांचवी बार इजराइल के प्रधानमंत्री बन सकते हैं नेतन्याहू, चुनाव में राष्ट्रवादी पार्टियों की स्थिति मजबूत

By भाषा | Updated: April 10, 2019 17:23 IST

Open in App

इजराइल में हुये आम चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू पांचवी बार देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। चुनाव परिणाम आने वाले हैं जिनमें बुधवार को उनकी दक्षिणपंथी पार्टी लिकुड और अन्य राष्ट्रवादी और धार्मिक पार्टियों को संसद में पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।

चुनाव परिणाम ने इजराइल के दक्षिणपंथ की ओर लगातार झुकाव को प्रदर्शित किया है और इजरायल-फलस्तीनी संघर्ष का बातचीत के जरिए समाधान की उम्मीदों की तस्वीर धुंधली की है। फिर से चुने जाने से नेतन्याहू को एक महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी।

अभी तक 97.4 प्रतिशत मतों की गिनती हुई है जिसमें लिकुड और इसके पारंपरिक राजनीतिक सहयोगियों को संसद में 55 के मुकाबले 65 सीटों से बहुमत मिल रहा है। कुछ छोटे दल अभी भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

ऐसे में संसद का अंतिम स्वरूप अभी तय नहीं हुआ है। किसी भी सूरत में देश में अब एक सत्तारूढ़ गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर कुछ दिनों तक राजनीतिक वार्ताओं का दौर चलेगा। हालांकि, किसी भी परिदृश्य में नेतन्याहू बड़े विजेता बन कर उभरे हैं। एपी चंदन वैभव वैभव

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?