Israel-Hamas-War: पहले महिलाओं और बच्चों को बचाया फिर मार गिराए 25 आतंकवादी, जानिए कौन हैं यह महिला

By धीरज मिश्रा | Published: October 11, 2023 03:15 PM2023-10-11T15:15:45+5:302023-10-11T15:45:59+5:30

इजरायल में हमास द्वारा आतंकी हमले में निर-एम किबुत्ज सुरक्षा की प्रमुख इनबल लिबरमैन ने महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद महिला ने इनकी जान बचाने के लिए 25 आतंकवादी मार गिराए।

Israel Hamas War safe many life by a women killing 25 hamas terrorists | Israel-Hamas-War: पहले महिलाओं और बच्चों को बचाया फिर मार गिराए 25 आतंकवादी, जानिए कौन हैं यह महिला

इनबल लिबरमैन (फाइल फोटो)

Highlightsमहिला ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कई महिलाओं और बच्चों की जान बचा ली।महिलाओं और बच्चों की जान बचाने के बाद मार गिराए 25 आतंकवादी।निर-एम किबुत्ज सुरक्षा की प्रमुख हैं इनबल लिबरमैन।

Israel-Hamas-War: इजरायल में बीते कुछ दिनों पहले हमास द्वारा आतंकी हमला हुआ। जिसमें कई लोगों की जान गई। इजरायल भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। आज भी इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध पर दुनिया की नजर बनी हुई है। इन सबके बीच एक अच्छी खबर सामने निकलकर आई है।

खबर यह है कि इजरायल पर जब हमास द्वारा आतंकी हमला किया गया तब कई महिलाओं और बच्चों की जान बचाने के लिए एक महिला चट्टान बन कर आतंकवादियों के सामने खड़ी हुई। आतंकवादियों द्वारा की गई लगातार बमबारी के बीच महिला ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कई महिलाओं और बच्चों की जान बचा ली। 

25 आतंकवादियों का मार गिरायाः महिला ने सिर्फ बच्चों और महिलाओं को आतंकवादियों से ही नहीं बचाया। बल्कि सभी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में भी कामयाबी हासिल की। इसके बाद भी महिला का काम खत्म नहीं हुआ। आतंकवादी बच्चों और महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसे देखते हुए महिला ने एक नहीं बल्कि 25 आतंकवादी को मार गिराया। यह महिला कोई आम महिला नहीं है। यह महिला निर-एम किबुत्ज सुरक्षा की प्रमुख हैं और इनका नाम इनबल लिबरमैन है। 

महिला के जज्बे को सलामः इजरायल इन इंडिया नाम के ट्विटर हैंडल से महिला की फोटो शेयर की गई। साथ ही कहा गया कि ये युवा महिला, इनबल लिबरमैन, निर-एम किबुत्ज सुरक्षा की प्रमुख हैं। हमास के आतंकवादी हमले के समय इन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और बहादुरी से लड़ते हुए 25 आतंकवादियों को भी मार गिराया। इस वीरांगना कि वजह से पूरे किबुत्ज को बचा लिया गया। हम इनबल के जज्बे और वीरता को सलाम करते हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं सर्चः महिला की वीरता की कहानी सुनकर सोशल मीडिया पर यूजरों के द्वारा महिला का नाम सर्च किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस महिला की फोटो शेयर कर इनकी बहादूरी को सलाम किया जा रहा है। 
 

Web Title: Israel Hamas War safe many life by a women killing 25 hamas terrorists

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे