लाइव न्यूज़ :

इजराइल में लोगों ने 5 माह में दूसरी बार हुए आम चुनाव में वोट डाले, नेतन्याहू के नेतृत्व पर जनमत संग्रह

By भाषा | Updated: September 17, 2019 15:59 IST

करीब 63 लाख योग्य मतदाता हैं। मतदाता 22 वीं इजराइली संसद को निर्वाचित करने के लिए रात 10 बजे तक वोट डाल सकते हैं। अप्रैल के चुनावों में 120 सदस्यीय संसद में 61 सदस्यों का गठबंधन बनाने में नेतन्याहू (69) के नाकाम रहने के चलते मध्यावधि चुनाव की जरूरत पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइली रक्षा बलों के लिए मतदान देश के विभिन्न सैन्य अड्डों पर शनिवार शाम शुरू हो गया था। विदेशों में नियुक्त इजराइली राजनयिक अपना वोट डाल चुके हैं।

इजराइल के नागरिकों ने देश में पांच महीने में दूसरी बार हुए आम चुनाव में मंगलवार को वोट डाले। इस चुनाव को मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व पर एक जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है।

मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इसके लिए करीब 63 लाख योग्य मतदाता हैं। मतदाता 22 वीं इजराइली संसद को निर्वाचित करने के लिए रात 10 बजे तक वोट डाल सकते हैं। अप्रैल के चुनावों में 120 सदस्यीय संसद में 61 सदस्यों का गठबंधन बनाने में नेतन्याहू (69) के नाकाम रहने के चलते मध्यावधि चुनाव की जरूरत पड़ी।

इजराइली रक्षा बलों के लिए मतदान देश के विभिन्न सैन्य अड्डों पर शनिवार शाम शुरू हो गया था और विदेशों में नियुक्त इजराइली राजनयिक अपना वोट डाल चुके हैं। केंद्रीय चुनाव समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओर्ली अदास ने कहा, ‘‘नौ अप्रैल के चुनाव के बाद से अब तक संक्षिप्त अवधि में योग्य मतदाताओं की संख्या में एक फीसदी की वृद्धि हुई है।’’

इस चुनाव को नेतन्याहू के लिए सबसे कड़ी राजनीतिक चुनौती के तौर पर और उनके 10 साल के निर्बाध नेतृत्व के भविष्य में भी जारी रहने के लिए इसे एक जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा। इस चुनाव में दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के नेता एवं इजराइल के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री नेतन्याहू का मुकाबला पूर्व सैन्य प्रमुख बेंजामिन ‘बेनी’ गांत्ज के साथ है, जो मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी से हैं।

पिछले कई बरसों में नेतन्याहू के वह सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं। नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ यरुशलम में वोट डाला। वहीं, गांत्ज ने अपना वोट डालने के दौरान देश से भ्रष्टाचार और चरमपंथ को खारिज करने की अपील की। गांत्ज ने कहा, ‘‘हम नयी उम्मीद चाहते हैं। हम आज बदलाव के लिए वोट डाल रहे हैं।’’

इजराइल के राष्ट्रपति आर. रिवलिन ने मंगलवार सुबह एक वीडियो संदेश में कहा, ‘यथाशीघ्र इजराइल में एक निर्वाचित सरकार पाने के लिए हर कदम उठाने तथा एक और चुनाव प्रचार टालने का मैं संकल्प लेता हूं।’’ अंतिम चुनाव सर्वेक्षण में लिकुड पार्टी और उसके मुख्य प्रतिद्वंद्वी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला बताया गया है। 

टॅग्स :इजराइलडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?