लाइव न्यूज़ :

Israel Election Update: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू आम चुनाव में बहुमत से दो सीट दूर- एग्जिट पोल, 12 महीने में तीसरी बार मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 15:02 IST

चुनाव बाद सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) में यह बात कही गई है। देश में एक साल से भी कम वक्त में सोमवार को तीसरी बार चुनाव हुआ जिसमें कुल 71 फीसदी लोगों ने मतदान किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंजामिन नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी से कहीं आगे चल रही है। नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन चुनाव से मिले संकेत बता रहे हैं कि उनका जनाधार कायम है।

यरुशलमः इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके सहयोगी दलों को 120 सदस्यीय संसद में बहुमत से महज दो सीटें कम, 59 सीटें मिल सकती हैं।

चुनाव बाद सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) में यह बात कही गई है। देश में एक साल से भी कम वक्त में सोमवार को तीसरी बार चुनाव हुआ जिसमें कुल 71 फीसदी लोगों ने मतदान किया। दरअसल, कई एग्जिट पोल में दावा किया गया कि नेतन्याहू की दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मध्यमार्गी ब्लू एंड व्हाइट पार्टी से कहीं आगे चल रही है।

नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन चुनाव से मिले संकेत बता रहे हैं कि उनका जनाधार कायम है। तीन टेलीविजन नेटवर्कों की ओर से जारी एग्जिट पोल में दावा किया गया कि लिकुद और इसके सहयोगी दलों को 60 सीटें मिल सकती हैं। अंतिम परिणाम बुधवार को आ सकते हैं। 

नेतन्याहू ने इस्राइल के चुनाव में जीत का दावा किया

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चुनाव में जीत का दावा किया था। दरअसल कई एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि उनकी दक्षिणपंथी लिकुद पार्टी अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मध्यमार्गी ब्लू ऐंड व्हाइट पार्टी से कहीं आगे चल रही है।

नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन चुनाव से मिले संकेत बता रहे थे कि उनका समर्थक आधार कायम है। नेतन्याहू ने ट्वीट किया कि परिणाम ‘‘इस्राइल के लिए एक बड़ी जीत हैं’’। तीन टेलीविजन नेटवर्कों की ओर से जारी एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि लिकुद और उसके सहयोगियों को 60 सीटें मिलेंगी। 

इस्राइल में 12 महीने में तीसरी बार मतदान

सांसत से निकलने और राजनीतिक करियर को बचाने की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कोशिश के बीच राजनीतिक संकट से त्रस्त इस्राइल में लोग 12 महीने में तीसरी बार मतदान करेगी। नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं, लेकिन चुनाव से मिल रहे संकेतों की मानें तो उनका समर्थक आधार कायम है। उनकी लिकुद पार्टी तथा मध्यमार्गी ब्लू ऐंड व्हाइट पार्टी के बीच टक्कर कड़ी रहेगी।

चुनाव में किसी को भी बहुमत मिलने की संभावना कम ही है, ऐसे में सरकार कई पार्टियों के गठबंधन से ही बन पाएगी। इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल और सितंबर में चुनाव हुए थे लेकिन किसी को भी बहुमत नहीं मिला था और इस बार भी गतिरोध कायम रह सकता है।

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदीअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल