लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने मध्य सीरिया में किया हवाई हमला, दो लोगों की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: November 24, 2021 12:23 IST

Open in App

दमिश्क, 24 नवंबर (एपी) सीरियाई सेना ने कहा कि इजराइल के युद्धक विमानों ने मंगलवार देर रात देश के मध्य क्षेत्र में सेना के ठिकानों पर हमला किया जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए। घायलों में से छह सैनिक हैं।

सरकारी मीडिया ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि युद्धक विमानों ने पड़ोसी लेबनान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते हुए मिसाइलें दागीं। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने अधिकारी के हवाले से बताया कि हमला देर रात करीब एक बजकर 26 मिनट पर हुआ।

अधिकारी ने बताया कि सीरिया की वायु सेना ने ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराया।

इजराइल ने पिछले कुछ वर्षों से सरकार के नियंत्रण वाले सीरियाई क्षेत्र में ठिकानों पर हमला किया है लेकिन उसने बमुश्किल ही कभी ऐसे हमलों की जिम्मेदारी ली है। हालांकि उसने ईरान समर्थित मिलीशिया जैसे कि लेबनान के हिजबुल्ला समूह के ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली हैं। हिजबुल्ला ने सीरिया में अपने लड़ाकों को तैनात किया है।

हिजबुल्ला दशकों पुराने गृह युद्ध में सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद की सेनाओं की ओर से लड़ाई लड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?