लाइव न्यूज़ :

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने नवाज और मरियम शरीफ को दी बड़ी राहत, सजा पर लगाई रोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2018 16:02 IST

पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने नवाज शरीफ समेत उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ और दामाद की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है।

Open in App

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने नवाज शरीफ समेत उनकी बेटी मरियम नवाज शरीफ और दामाद की सजा रद्द कर दी है। कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है। 

नवाज और उनका परिवार  एवेनफील्ड प्रोपर्टीज केस में दोषी ठहराए जाने के बाद पाकिस्तान के आम चुनाव से पहले जेल गए थे। पाक के प्रधानमंत्री के चुनाव के समय वह जेल में ही थे।

बुधवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट की बेंच में शामिल जस्टिस अतहर मिनाल्लाह और जस्टिस हसन औरंगजेब ने अपने फैसले में नवाज शरीफ की सजा को रद्द करने का आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने जिरह के बाद इस मसले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

एवेनफील्ड प्रॉपर्टीज केस मेंअदालत ने बीते 6 जुलाई को नवाज शरीफ, मरियम नवाज शरीफ और मरियम के पति कैप्टन सफदर को दोषी पाया था।नवाज को  10, मरियम नवाज को 7 और कैप्टन सफदर को 1 साल कैद की सजा सुनाई गई थी, अब इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने इस सजा को रद्द कर दिया है।

लंदन के एवेन फील्ड में फ्लैट खरीदने के मामले में उनको 10 साल की सजा सुनाई गई है। कहा जा रहा है कि जैसी ही वह लाहौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि पाक लौटने से पहले नवाज शरीफ ने कहा था, 'मैं परवेज मुशर्रफ नहीं हूं कि छुपकर बुजदिल की तरह विदेश में बैठ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश करी जा रही है।

 नवाज ने कहा था कि मुझे तो 10 साल की सजा और मेरी बेटी को 7 साल की सजा मिली है, फिर भी देश वापस जा रहा हूं, लेकिन परवेज मुशर्रफ को अभी कोई सजा भी नहीं हुई है और वह बुजदिल की तरह भाग रहा है। वहीं, नवाज की मां ने भी बेटे की सजा को लेकर अपनी बात रखी थी। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल