लाइव न्यूज़ :

ईरान के विदेश मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 2, 2021 08:46 IST

Open in App

तेहरान, दो नवंबर (एपी) ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अब पृथक-वास में रह रहे हैं। ईरान की सरकारी एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘इरना’ के अनुसार, विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन की हालत ठीक बताई जा रही है। खबर में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह के हवाले से कहा गया कि देश के शीर्ष राजनयिक कार्यलय से दूर रहकर भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

‘इरना’ ने पहले अमीर-अब्दोल्लाहियन के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं की थी, इसकी जानकारी उसने बाद में दी। ईरान के कई अधिकारी पहले भी संक्रमित हो चुके हैं। ईरान में संक्रमण के करीब 60 लाख मामले सामने आए हैं और वह पश्चिम एशिया में वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। 8.4 करोड़ की आबादी वाले देश में संक्रमण से 1,25,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

ईरान के अधिकारियों ने आगाह किया है कि देश में 45 प्रतिशत से भी कम लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है और इससे संक्रमण के अधिक फैलने की आशंका बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल