लाइव न्यूज़ :

ईरान ने तालिबान को दिया झटका, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा-अफगान लोगों को अपनी सरकार बनाने के लिए वोट देना चाहिए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2021 12:24 IST

तालिबान द्वारा अफगानिस्तान में सरकार बनाने की कोशिशों के बीच पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्दे विश्वास व्यक्त किया कि युद्ध से थके हुए देश में ‘‘सब ठीक हो जाएगा।’’आईएसआई प्रमुख के दौरे की घोषणा नहीं की गई थी। शिष्टमंडल आगामी तालिबान सरकार से बातचीत के लिए काबुल पहुंचा। 

तेहरानः ईरान के राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की है ताकि देश का भविष्य निर्धारित हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई की अफगानिस्तान में फिर से अमन कायम हो सकेगा।

शनिवार को सरकारी टेलीविजन चैनल से बातचीत में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि अफगान लोगों को जल्द से जल्द अपनी सरकार बनाने के लिए वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘वहां सरकार बननी चाहिए जो जनता के वोटों से चुनी जाए और जनता की हो।’’

रईसी ने कहा, ‘‘इस्लामिक रिपब्लिक ने अफगानिस्तान में हमेशा अमन चाहा है, खून-खराबा तथा अपनों की हत्या बंद होने की दुआ की है और जनता की इच्छा के अनुसार संप्रभुता चाही है। हम अफगान जनता द्वारा चुनी हुई सरकार का समर्थन करेंगे।’’

विश्व को मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिये अफगानिस्तान से जुड़ना चाहिए: इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि दुनिया को मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए अफगानिस्तान के साथ जुड़ना चाहिए और युद्धग्रस्त देश में शरणार्थी संकट को रोकने के लिए आर्थिक स्थिरता प्रदान करनी चाहिए।

खान ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ टेलीफोन पर बात की और दोनों नेताओं ने मानवीय स्थिति पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, खान ने मानवीय जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अफगानिस्तान के साथ और अधिक जुड़ाव की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ''इस तरह के कदम न केवल सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि अफगानों का उनके देश से बड़े पैमाने पर पलायन भी रुकेगा।

इस प्रकार अफगानिस्तान से पैदा होने वाले शरणार्थी संकट को रोका जा सकेगा।।'' खान ने अफगानिस्तान में शांति, स्थिरता और एक समावेशी राजनीतिक समाधान के महत्व पर प्रकाश डाला। बयान में कहा गया है कि खान ने कहा कि यह अफगानिस्तान में 40 साल से जारी संकट पर पूर्ण विराम लगाने का अवसर है। स्थायी शांति, सुरक्षा और समृद्धि हासिल करने में अफगानों की मदद करके इस अवसर को भुनाया जाना चाहिये।

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानपाकिस्तानईरानइराकइमरान खानइब्राहिम रायसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा