लाइव न्यूज़ :

ईरान की धमकीः अगर हमारी तरफ एक भी गोली चली, तो अमेरिका में आग लग जाएगी!

By भाषा | Updated: June 22, 2019 16:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देईरान ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दीईरानी कमांडर ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने से पहले चेतावनी दी थी।

तेहरान, 22 जून:ईरान ने शनिवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि इस्लामी गणतंत्र के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से क्षेत्र में अमेरिकी हितों को बड़ा नुकसान पहुंचेगा और उसे इसके लिए गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। दक्षिण-पश्चिम एशिया में सशस्त्र बल के जनरल स्टाफ के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अबुलफज़ल शेकरची ने तसनीम समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘ईरान की ओर एक भी गोली चली तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के हितों में आग लग जाएगी।’’

अमेरिकी ड्रोन मार गिराने से पहले दी चेतावनी

ईरानी कमांडर ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने से पहले चेतावनी दी थी। ब्रिगेडियर जनरल अमिराली हाजीजादेह ने सरकारी टेलीविजन से कहा, ‘‘हमने दो बार...चेतावनी भेजी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, सेना ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 11 बजकर 25 मिनट पर दूसरी अपील की। लेकिन उसने नजदीक आना जारी रखा और ड्रोन ने अपने मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया, उसके बाद हम अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात 11 बजकर 35 मिनट पर उसे मार गिराने के लिए बाध्य हुए।’’ हाजीजादेह ने कहा कि ड्रोन को मार गिराने का आदेश ईरानी हवाईक्षेत्र में प्रवेश के बाद ही दिया गया।

ईरान ने अमेरिकी हमले की चेतावनी से इंकार किया

ईरान ने शुक्रवार को उस खबर को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आसन्न हमले को लेकर चेतावनी दी थी। इसमें ईरान गणराज्य के अमेरिकी ड्रोन विमान को मार गिराने का बदला लेने की बात कही गई थी। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता केयवान खोसरवी ने कहा, ‘‘अमेरिका ने ईरान के लिए ओमान के जरिए ऐसा कोई संकेत नहीं भेजा।’’ 

राज्य टेलीविजन पर जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि इसमें कोई सचाई नहीं है। विदेशी मीडिया में ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा गया था कि ओमान ने ईरान को ट्रम्प का एक संदेश दिया है जिसमें कहा गया था कि जबतक ईरानी गणराज्य बातचीत के लिए तैयार नहीं हो जाता तबतक अमेरिकी हमले का खतरा बना रहेगा। गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के मध्य राजनयिक संबंध नहीं है और ओमान ही दोनों देशों के मध्य बातचीत का जरिया बनता है।

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा