लाइव न्यूज़ :

ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मामले और मौतें

By भाषा | Updated: August 8, 2021 18:04 IST

Open in App

तेहरान, आठ अगस्त (एपी) ईरान में रविवार को कोविड-19 के 39,600 नए मामले सामने आए, जो कि महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक, प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, पिछले एक दिन में कोविड-19 से 542 मरीजों की मौत हो गयी।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की यह संख्या, पिछले साल नवंबर से अब तक प्रतिदिन दर्ज की गई मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके साथ ही ईरान में अब तक संक्रमण के कुल 41 लाख मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 94,000 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम एशियाई देशों में संक्रमण और उससे जनित महामारी की चपेट में आकर हुई मौत की यह सबसे ज्यादा संख्या है।

देश में कोरोना वायरस का डेल्टा प्रकार तेजी से फैल रहा है तथा अस्पताल मरीजों से भरे पड़े हैं। रविवार को कोविड-19 के 6,462 गंभीर मामले सामने आए। देश में इतनी बड़ी संख्या में कोविड के गंभीर रोगियों की संख्या नहीं देखी गई थी। सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामनेई ने पिछले सप्ताह अधिकारियों को आदेश दिया था कि वे राष्ट्रीय लॉकडाउन की संभावना पर विचार करें।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ‘आवर वर्ल्ड इन डेटा’ परियोजना द्वारा सरकारी सूत्रों के जरिये प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में ईरान की आठ करोड़ जनसंख्या में से केवल 3.3 प्रतिशत जनता को ही कोविड रोधी टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!