ईरान ने की अमेरिकी की आलोचना, प्रतिबंध लगाने को ‘युद्ध’ के बराबर बताया

By भाषा | Published: September 22, 2021 01:36 AM2021-09-22T01:36:48+5:302021-09-22T01:36:48+5:30

Iran criticizes US, equates sanctions to 'war' | ईरान ने की अमेरिकी की आलोचना, प्रतिबंध लगाने को ‘युद्ध’ के बराबर बताया

ईरान ने की अमेरिकी की आलोचना, प्रतिबंध लगाने को ‘युद्ध’ के बराबर बताया

दुबई, 21 सितंबर (एपी) ईरान के नये राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिका द्वारा देश पर लगाए गए प्रतिबंधों की आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि यह ‘युद्ध’ का एक तरीका है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले सम्बोधन में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने सीधे तौर पर अमेरिका की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंध लगाना दुनिया के देशों के साथ युद्ध का अमेरिका का एक नया तरीका है।’’

रईसी ने तेहरान से डिजिटल तरीके से महासभा में अपना संबोधन दिया। ईरान के अलावा कुछ अन्य देशों के नेता भी न्यूयार्क में भौतिक रूप से उपस्थित होने की बजाया अपने देश से महासभा की बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Iran criticizes US, equates sanctions to 'war'

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे