लाइव न्यूज़ :

ईरान से पहले भी कई देशों ने गलती से मार गिराया विमान, अमेरिका से इजरायल तक शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 13:54 IST

78 लोगों को ले जा रहे विमान पर यूक्रेन की सेना ने यह समझकर हमला कर दिया था कि यह रूसी फाइटर जेट है। विमान इजरायल की राजधानी तेल अवीव से नोवोसिबिर्स्क जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के आसमान से गिराया गया था विमान।इजराइल से भी चूक हुई है।

ईरान ने आज मानीं है कि उसके देश से करीब 176 लोगों को लेकर जा रहे विमान को अपनी ही गलती से ईरान ने मार गिराया है। इस हादसे में करीब 176 लोगों की मौत हो गई थी। खुद ईरान के सबसे बड़े नेता खुमैनी ने माना है कि यह एक अक्षम्य व अपनी ही गलती से हुई बड़ी घटना है। बता दें कि यूक्रेन का यह विमान ईरान से ही यात्रियों को लेकर जा रहा था। आइये जानते हैं कि इतिहास में किन देशों ने इस तरह की चूक की हैं-

जापान ने अमेरिकी विमान को गिरा दी थीं-जापान के 5 मिलिट्री प्लेन्स ने चीनी-अमेरिकी विमान DC-2 को मार गिराया था। इस विमान ने हॉन्गकॉन्ग से चीन के चॉन्गकिंग के लिए उड़ान भरी थी। इस घटना में 14 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन अमेरिकी पायलट बच गया था। यह वह दौर था, जब चीन और जापान के बीच युद्ध चल रहा था।

जिम्बाब्वे ने अपने ही विमान को मार गिराया था-3 सितंबर 1978 और फिर 12 फरवरी, 1979 को जिम्बाब्वे ने एक जैसी गलती करते हुए दो विमानों को मार गिराया था। इन घटनाओं में करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी।

इजराइल से भी चूक हुई है-लीबिया की राजधानी त्रिपोली से काहिरा जा रहे बोइंग 727-200 विमान को इजरायल ने सिनाई रेगिस्तान में मार गिराया था। इस हादसे में विमान में सवार 113 लोगों में से सिर्फ 5 ही बच पाए थे।

इटली ने हिराया अपना ही विमान-इटली ने अपनी ही एयरलाइन कंपनी इटाविया के विमान 870 को मार गिराया था। इस घटना में विमान में बैठे सभी 81 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में यह बात सामने आई थी कि इटली की मिसाइल के हमले में विमान गिरा था।यूक्रेन ने साइबेरियाई विमान को गिराया78 लोगों को ले जा रहे विमान पर यूक्रेन की सेना ने यह समझकर हमला कर दिया था कि यह रूसी फाइटर जेट है। विमान इजरायल की राजधानी तेल अवीव से नोवोसिबिर्स्क जा रहा था।यूक्रेन के आसमान से गिराया गया था विमाननीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम से कुआलालाम्पुर जा रहे मलयेशियाई विमान MH17 को पूर्वी यूक्रेन के आसमान में मार गिराया गया था। एक अंतरराष्ट्रीय जांच दल ने इस मामले में चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया था, जिनमें से तीन रूसी खुफिया विभाग से जुड़े थे। मॉस्को ने इसमें अपनी भूमिका को खारिज किया था, लेकिन पश्चिम देशों के मुताबिक रूस सरकार के समर्थन वाले अलगाववादियों के हमले में ही विमान गिरा था।  

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा