ईरान ने नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति की

By भाषा | Published: August 17, 2021 05:48 PM2021-08-17T17:48:52+5:302021-08-17T17:48:52+5:30

Iran appoints new navy chief | ईरान ने नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति की

ईरान ने नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति की

तेहरान, 17 अगस्त (एपी) ईरान के शीर्ष नेता ने देश की नौसेना के लिए एक नया प्रमुख नियुक्त किया। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने कहा कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने एडमिरल शाहराम ईरानी को देश की सेना के तहत नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया। एडमिरल ईरानी अब तक एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने एडमिरल हुसैन खानजादी का स्थान लिया जो 2017 से इस पद पर आसीन हैं। खामनेई ने एडमिरल ईरानी से नौसेना में सुधार करने का आग्रह किया। नौसेना प्रमुख बदले जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है। सेना के अधीन ईरान की नौसेना मुख्य रूप से ओमान सागर और अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में अभियान में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Iran appoints new navy chief

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :navyAPनेवी