लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग का अधिकार गंवा सकते हैं ईरान और मध्य अफ्रीकी गणराज्य

By भाषा | Updated: June 3, 2021 09:53 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, तीन जून (एपी) ईरान और मध्य अफ्रीकी गणराज्य को संयुक्त राष्ट्र के संचालन बजट में उनकी देय राशि पर बकाया का भुगतान करना है और ऐेसे में वे 193 सदस्यीय महासभा में अपने मताधिकारों को गंवा देंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बुधवार को प्रसारित एक पत्र में यह जानकारी दी।

महासभा के अध्यक्ष वोलकन बोजकिर को लिखे पत्र में महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि तीन अन्य अफ्रीकी देशों - कोमोरोस, साओ तोम एवं प्रिंसिपे और सोमालिया- को भी अपना बकाया चुकाना है।

लेकिन उन्होंने कहा कि महासभा ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा है वे मौजूदा सत्र में मतदान कर सकते हैं जो सितंबर को समाप्त हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र चार्टर्र के अनुसार पिछले दो वर्षों में जिन सदस्यों का बकाया उनके योगदान की राशि के बराबर या उससे अधिक है तो वे अपने मताधिकार को खो देंगे।

लेकिन महासभा को यह फैसला करने का अधिकार है कि, “भुगतान करने में विफलता सदस्य के नियंत्रण के बाहर की स्थितियों के कारण हुई’’ और इस सूरत में कोई देश वोट करना जारी रख सकता है।

महासचिव के पत्र के मुताबिक, मताधिकारों को बहाल करने के लिए ईरान को न्यूनतम भुगतान 1,62,51,298 डॉलर और मध्य अफ्रीकी गणराज्य को 29,395 डॉलर का करना होगा।

पत्र में कहा गया कि कोमोरोस को 8,71,632 डॉलर, साओ तोमे एवं प्रिंसिपे को 8,29,888 डॉलर तथा सोमालिया को 14,43,640 डॉलर का भुगतान कर अपना बकाया कम करना होगा और सितंबर के बाद मताधिकारों को खोने से रोकना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?