लाइव न्यूज़ :

International Yoga Day: योग भारत से आया है, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया, गायिका मैरी मिलबेन और रिचर्ड गेरे ने क्या कहा, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2023 18:47 IST

International Yoga Day: न्यूयॉर्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया।

Open in App
ठळक मुद्दे180 से अधिक देशों में योगाभ्यास से पूरी दुनिया योगमय हो गयी। दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक व अभूतपूर्व है। आईएनएस विक्रांत से लेकर वंदेभारत एक्सप्रेस तक में योग दिवस का आयोजन किया गया।

International Yoga Day: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ऐतिहासिक नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योगसत्र का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व किया। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय आये लोगों का प्रधानमंत्री मोदी ने आभार जताया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है।ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

मोदी ने संयुक्त राष्ट्र योग दिवस कार्यक्रम में कहा कि मुझे बताया गया है कि लगभग हर राष्ट्रीयता के लोग आज यहां मौजूद हैं। करीब नौ साल पहले, यहां संयुक्त राष्ट्र से मुझे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में प्रस्ताव करने का अवसर प्राप्त हुआ था। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह, यह भी जीवंत है।

पिछले साल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।

मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।

अंतरराष्ट्रीय गायिका मैरी मिलबेन ने कहा कि इस महान दिन का हिस्सा बनना अद्भुत सम्मान है, हमारे लिए एक अच्छा सप्ताह होने जा रहा है। हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड टिफनी गेरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। रिचर्ड टिफ़नी गेरे ने कहा, "अच्छा महसूस हो रहा है।"

टॅग्स :योग दिवसअंतरराष्ट्रीय योग दिवसनरेंद्र मोदीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल