लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में युद्ध अपराध के आरोपों की जांच करेगा अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय, कहा- 2014 से हो रहा मानवता के खिलाफ अपराध

By विशाल कुमार | Updated: March 1, 2022 07:53 IST

आईसीजे के अभियोजक करीम खान ने कहा कि मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि यह मानने का एक उचित आधार है कि 2014 से यूक्रेन में कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध दोनों ही किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआईसीजे अभियोजक ने कहा- 2014 से यूक्रेन में कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध दोनों ही किए गए हैं।पिछले हफ्ते आईसीजे ने कहा था कि यह उसका अधिकार क्षेत्र नहीं है।संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी रूस के हमले के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान के लिए बहस सोमवार से शुरू हो गई है।

हेग, नीदरलैंड: अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीजे) के अभियोजक करीम खान ने सोमवार को कहा कि वह रूस के हमले के बाद यूक्रेन की स्थिति पर एक जांच शुरू कर रहे हैं। खान ने अपने बयान में कहा कि आज मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैंने यूक्रेन की स्थिति की जल्द से जल्द जांच शुरू करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि यह मानने का एक उचित आधार है कि 2014 से यूक्रेन में कथित युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध दोनों ही किए गए हैं।

खान ने कहा कि हाल के दिनों में संघर्ष की बढ़ोतरी को देखते हुए मेरा इरादा है कि इस जांच में मेरे कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी भी नए कथित अपराध को भी शामिल किया जाएगा जो किसी भी पक्ष द्वारा यूक्रेन के क्षेत्र के किसी भी हिस्से पर संघर्ष के लिए किए गए हैं।

खान ने पिछले हफ्ते कहा था कि हेग स्थित अदालत को आक्रामकता के अपराध के संबंध में कई सवाल मिले, लेकिन इस कथित अपराध पर अधिकार क्षेत्र का प्रयोग नहीं कर सका क्योंकि न तो रूस और न ही यूक्रेन आईसीसी के संस्थापक रोम संविधि के हस्ताक्षरकर्ता थे।

बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी रूस के हमले के खिलाफ प्रस्ताव पर मतदान के लिए बहस सोमवार से शुरू हो गई है। सोमवार को रूस ने अपने फैसले का बचाव किया जबकि यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय संस्था से आक्रामकता को रोकने की अपील की।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा